इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। जाने माने शायर ज़हीर कुरैशी का आज निधन हो गया। कुछ बरस पहले वे ग्वालियर छोड़ कर भोपाल बस गए थे। कोरोना के कारण तबियत ख़राब होने पर बेटी-दामाद के पास बुरहानपुर में थे। वहीं उनका निधन हुआ। उनकी एक ग़ज़ल के चंद शे’र..
किस्से नहीं हैं ये किसी बिरहन की पीर के
ये शे’र हैं अँधेरों से लड़ते ज़हीर के
सब जानते हैं जिसको सियासत के नाम से
हम भी कहीं निशाने हैं उस ख़ास तीर के
हम आत्मा से मिलने को व्याकुल रहे मगर
बाधा बने हुए हैं ये रिश्ते शरीर के।
विनम्र श्रद्धांजलि।

