Wednesday, May 13, 2026
Homeचर्चित फ़िल्म'क्रिमिनल जस्टिस' शो को नई ऊँचाई देने में जुटे पकंज त्रिपाठी

‘क्रिमिनल जस्टिस’ शो को नई ऊँचाई देने में जुटे पकंज त्रिपाठी

सिने प्रतिनिधि,इंदौर स्टुडियो। पकंज त्रिपाठी अभिनीत लोकप्रिय वेब शो ‘क्रिमिनल जस्टिस’ की शूटिंग एक बार फिर शुरू हो गई है। इस शो में पकंज माधव मिश्रा का किरदार निभाते हैं जिसमें वे अभिनय के नये रंग भरते नज़र आयेंगे। यह इस शो का तीसरा सीज़न है। इस कोर्ट रूम ड्रामा को इस बार निर्माता एक नई ऊंचाई देने की कोशिश में जुटे हैं। शो की नई कहानी में कुछ पुराने और कुछ नये किरदार नज़र आयेंगे।
ख़ास बात यह है कि पकंज त्रिपाठी नये साल का जश्न मनाने के बाद ताज़ा दम होकर लौटें हैं। वे बिहार के गोपालगंज स्थित बेलसंड के रहने वाले हैं। नये साल के मौके पर वे अपने घर-परिवार के साथ ही रहे। परंतु मुंबई लौटते ही वे क्रिमिनल जस्टिस की शूटिंग में व्यस्त हो गये। पकंज के मुताबिक, माधव मिश्रा का किरदार उनके बहुत करीब है। वे खुद भी सचाई और प्रतिभा में यकीन रखते हैं। क्रिमिनल जस्टिस में भी उनका किरदार भी ऐसा ही है जो हमेशा इंसाफ़ के हक़ में सच्चे और ईमानदार लोगों के साथ खड़ा रहता है, उनके लिये कुछ भी कर सकता है। बता दें कि 2019 में इस वेब शो की शुरूआत हुई थी। तीसरे सीज़न का निर्देशन रोहन सिप्पी कर रहे हैं। अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित यह सिरीज़ साल के अंत तक डिज़नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।|

#पकंज_त्रिपाठी #क्रिमिनल_जस्टिस #pankajtripathi #criminaljustice #webshow

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास