Saturday, October 17, 2026
Homeचर्चित फ़िल्म'डीप राइज़िंग' और 'प्लेस्टोनिक पार्क' को ALT EFF का पुरस्कार

‘डीप राइज़िंग’ और ‘प्लेस्टोनिक पार्क’ को ALT EFF का पुरस्कार

Getting your Trinity Audio player ready...

अहमद ख़ान, इंदौर स्टूडियो। जेसन मोमोआ की ‘डीप राइजिंग’ और ल्यूक ग्रिसवाल्ड-टर्गिस की ‘प्लेइस्टोसिन पार्क’ ने भारत के सबसे बड़े पर्यावरण आधारित फिल्म महोत्सव में शीर्ष पुरस्कार जीते हैं। फिल्म फेस्टिवल का चौथा संस्करण: ऑल लिविंग थिंग्स एनवायरनमेंटल फिल्म फेस्टिवल (ALT EFF) ने इन विजेताओं की घोषणा की। फेस्टिवल का यह चौथा संस्करण है, जिसमें जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण के से जुड़े कई अहम मुद्दों को उठाया गया। फेस्टिवल के माध्यम से लोगों में पर्यावरण के प्रति चेतना जगाने की कोशिशें की गईं। भारतीय सिनेमा श्रेणी में दो पुरस्कार: भारतीय सिनेमा श्रेणी में, सर्वनिक कौर निर्देशित ‘अगेंस्ट द टाइड‘ और मिरियम चांडी मेनाचेरी द्वारा निर्देशित ‘द लेपर्ड्स ट्राइब’ को सर्वश्रेष्ठ भारतीय फीचर के रूप में सम्मान दिया गया।अन्य पुरस्कारों की सूची:
– सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय शॉर्ट फिल्म: फ़्रॉम ड्रीम्स टू डस्ट, निर्देशन: स्टेफ़नी टैंगकिलिसन और मुहम्मद हेरी फदली
– सर्वश्रेष्ठ भारतीय शॉर्ट फिल्म: नो वॉटर, नो विलेज, निर्देशन: मुनमुन धलारिया
– सर्वश्रेष्ठ स्टूडेंट फिल्म: फीलिंग द एपोकैलिप्स, निर्देशन: चेन सिंग याओ
– सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फिल्म: द एग्रेट रिवर, निर्देशन: वान-लिंग लियू 19 दिसंबर तक 20 शहरों में जारी फेस्टिवल: यह फेस्टिवल19 दिसंबर तक जारी रहेगा इस बार यह महोत्सव भारत के 20 शहरों में हो रहा है। इनमें 50 देशों की 60 से अधिक फिल्मों की स्क्रीनिंग की जा रही है। यह फेस्टिवल हमारे पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर अपनी प्रतिबद्धता, जागरूकता और संवाद पर जोर देता है। आगे पढ़िये –

IFFI 2023: ‘एंडलेस बॉर्डर्स’ सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म, देखें पूरी विनर लिस्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास