Wednesday, May 20, 2026
Homeकला खबरेंदिल्ली में इस्ताम्बुल की चित्रकार बर्कु तुरान के चित्रों की प्रदर्शनी

दिल्ली में इस्ताम्बुल की चित्रकार बर्कु तुरान के चित्रों की प्रदर्शनी

इंदौर स्टूडियो,कला प्रतिनिधि। इस्ताम्बुल की मशहूर आर्टिस्ट बर्कु तुरान की सोलो पेंटिंग्स और फोटोग्राफ्स की प्रदर्शनी दिल्ली में 8 दिसंबर से शुरू हो रही है। इंडिया हैबिटेट सेंटर की ओपन पाम कोर्ट गैलरी में उनरी यह ख़ास प्रदर्शनी 8 से 11 दिसंबर 2022 तक जारी रहेगी। बर्कु तुरान अपनी पेटिंग्स के साथ ही अपनी फोटोग्राफ़ी के लिये भी विशिष्ट पहचान रखती हैं। एब्सट्रैक्ट फ्रीडम:एकल चित्रकला प्रदर्शनी: इस एकल प्रदर्शनी को “एब्सट्रैक्ट फ्रीडम” (Abstract Freedom – A Solo Painting Exhibition” by Burcu Turan) नाम दिया गया है, जिसमें एक कलाकार की सभी सीमाओं के पार स्वतंत्र रूप से संवाद करने की क्षमता को दर्शाया गया है। तुरान की पेंटिंग्स की यह श्रृंखला भौतिक भावनाओं और भावनाओं के अवचेतन बंधनों से आत्मा की मुक्ति को दर्शाती है। साथ ही भौतिक और आध्यात्मिक इकाई के बीच की रेखा को धुंधला करती है। इस तरह वह अपनी कला के जरिये अपनी तलाश में खो जाने के अनुभव को रंगों के माध्यम से उकेरती हैं।
प्रदर्शनी में बर्कु तुरान की 12 पेटिंग्स और फोटोग्राफ: इस प्रदर्शनी में बर्कु तुरान की 12 पेटिंग्स और कुछ फोटोग्राफ प्रस्तुत किए जाएंगे। इससे पहले बर्कु तुरान टर्की में कई प्रदर्शनियों के माध्यम से दुनिया के सामने अपनी कला को प्रदर्शित कर चुकी हैं।क्या है बर्कु तुरान की कला विशेषता: बर्कु तुरान के ब्रश स्ट्रोक, प्रभावी ड्राइंग और रंग का एक जटिल पैलेट उनकी कला की विशेषता है। जीवंत विषम रंगों के साथ प्रकाश और छाया की गहराई के लिए उनका आकर्षण उनकी पेंटिंग्स को रहस्यमय बनाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास