28 मार्च दिल्ली, ( इंदौर स्टुडियो )। दिल्ली में रेंज ऑफ विजन की प्रदर्शनी में ग्वालियर के प्रख्यात मूर्तिकार सुभाष अरोड़ा की कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। उनकी मूर्तियों को दर्शकों ने बेहद दिलचस्पी से देखा। मूर्तियों के रूप-आकार और उनके निमार्ण से सम्बधित सवाल भी पूछे। सुभाष अरोड़ा के बनाये कलात्मक चेहरों, परिवार और एक दूसरे से जुड़े जिस्म वाली बहनों की मूर्ति की कला प्रेमियों ने ख़ास प्रशंसा की।



यह कला प्रदर्शनी दिल्ली की प्रसिद्ध आर्ट गैलरी आई फैक्स में 23 मार्च से चल रही है। इस चित्रकला और मूर्तिकला में चिकित्सक पेंटर डॉक्टर धवले तथा मुकुल त्रिवेणी के लैंडस्केप चित्र को भी बेहद सराहा गया। प्रदर्शनी संयोजक विशाल शर्मा के मुताबिक, प्रदर्शनी में ग्वालियर, गुड़गांव, इलाहाबाद और दिल्ली के 10 पेंटर और दो मूर्तिकार शामिल हैं।
प्रदर्शनी का उद्घाटन नार्थ सेंट्रल जोन कल्चर सेंटर के निदेशक इंद्रजीत ग्रोवर ने किया। उन्होंने कलाकारों की विविधतापूर्ण विषय वस्तु और सुंदर प्रस्तुति की सराहना की। प्रदर्शनी में अमित कुमार के वॉटर कलर में गणेश ,सुश्री अनामिका कुंदवाणी की ऐक्रेलिक माध्यम में नारी सौंदर्य ,डॉक्टर राजेश गजवानी का मिश्रित माध्यमों का उपयोग, आस्था गजवानी का वॉटर कलर में पक्षी , इलाहाबाद की जूही शुक्ला की पतंग वाली पेंटिंग, डॉ कृष्ण मोहन की नारी, डॉक्टर नीलू शर्मा की अध्यात्म विशेषज्ञ योगा और छात्र वाली कलाकृतियां भी ध्यान खींच रही थी।
(indorestudio.com विशेषकर मध्य प्रदेश के कलाकारों की ख़बरों और वीडियोज़ की वेबसाइट है। अपनी कला गतिविधियों के समाचार,फोटो,वीडियो,सुझाव mpartisthelp@gmail.com या indorestudio@gmail.com पर भेजे।)

