Wednesday, May 20, 2026
Homeटॉप स्टोरीज़दिल्ली से लंदन तक फिल्म निमार्ण की शोध यात्रा जारी... यू...

दिल्ली से लंदन तक फिल्म निमार्ण की शोध यात्रा जारी… यू ट्यूब के दौर में 4 भारतीय फिल्म मेकर 23 देशों के सफ़र पर

दिल्ली, इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। डिजिटल जमाने में फिल्म की संस्कृति दुनिया के देशों में किस तरह से बदल रही है। यू ट्यूब और डायरेक्ट डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म जैसे नेट फिल्क्स और अमेज़ान प्राइम नये दौर के व्यूअर के लिये काम कर रहे हैं। बदलते दौर और फिल्म संस्कृति से जुड़ी इन्हीं अहम बातों को लेकर दिल्ली से लंदन तक एक अहम अध्ध्यन यात्रा शुरू की गई है।

यात्रा क्रिएटिव कॉन्सेप्ट फिल्म्स ने शुरू की है। इस यात्रा में फिल्म निमार्ण विधा से जुड़े चार लोग शामिल हैं। यात्रा एशिया और यूरोप के 23 देशों में होगी। इसमें 23 हज़ार किलोमीटर की सड़क यात्रा शामिल है। यात्रा 120 दिन की है और इसमें एशिया और यूरोप के 46 देश कवर होंगे।  इस यात्रा में प्रोड्यूसर अमरजीत सिंह चावला, निर्देशक करण दार्रा, डीओपी लुकमान मलिक और निधि तिवारी शामिल हैं। इस यात्रा को जनरेशन वीडियो स्टडी या जेन वी नाम दिया गया है। यात्रा के बारे में क्रिएटिव कॉन्सेप्ट के संस्थापकअमरजीत सिंह चावला ने कहा, मैं इस यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हूं क्योंकि यह बिल्कुल वैसी ही परियोजना है जिसके लिए मैंने अपनी कंपनी, क्रिएटिव कंसेप्ट्स फिल्म्स की स्थापना की है। निर्देशक करण दार्रा ने कहा, मैं मुख्यधारा के फिल्म निर्माण क्षेत्र से आता हूं और मैंने अपना काम यहीं सीखा है।  जबसे मैंने स्वतंत्र रूप से कंटेंट तैयार करने के क्षेत्र को जानना शुरू किया है, इससे अच्छा कुछ भी नहीं महसूस हुआ है।”वीमेन बियांड  बाउंड्रीज की संस्थापक निधि तिवारी ने इस बारे में कहा,मैंने इस रूट (यूरो एशिया ट्रेल) पर पहले भी यात्रा की है पर तब ऐसा कोई मकसद नहीं था। डीओपी लुकमान मलिक ने कहा, “पहली बार जब मुझे इस परियोजना के बारे में बताया गया तो मैं इस पर यकीन नहीं कर पाया। अब जब वास्तविकता यहां है तब भी मैं इसपर विश्वास नहीं कर पा रहा हूं।”

हाल ही में  शाहरुख खान ने खुद कहा था कि, “डिजिटल विश्व में तेजी से नये आइडियाज़ आएंगे तब, फिल्म निमार्ण का काम सिर्फ बड़े प्रॉडक्शन हाउस तक सीमित नहीं रहेगा।  यहां यह बताना ज़रूरी है कि यात्रा में शामिल संवेदनशील फिल्म निर्माता अमरजीत फीचर फिल्मों के साथ ही 80 शॉर्ट फिल्में बना चुके हैं।  करन   विज्ञापन फिल्मो के युवा और सफल निर्देशक हैं जिन्होंने 24 साल की कम उम्र में फिल्म खामोशियाँ का निर्देशन किया है। निधि तिवारी इस यात्रा में सचार के साथ ड्राइविंग करेंगी। वो नई दिल्ली से लंदन तक गाडी से जाने वाली पहली महिला हैं। लुक़मान एक ऐसे लगनशील फोटोग्राफी निर्देशक हैं जिन्होंने एक साल में कई डिजिटल फिल्मों और वेब सीरीज के लिए शूटिंग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास