Wednesday, May 13, 2026
Homeकला खबरें'देशराग' में जागा देशभक्ति का जज़्बा,संगीत गुरूकुल और बीएसएफ के बैंड की...

‘देशराग’ में जागा देशभक्ति का जज़्बा,संगीत गुरूकुल और बीएसएफ के बैंड की प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक

इंदौर स्टूडियो डॉट कॉम। इंदौर में लोक संस्कृति मंच और नगर निगम ने संयुक्त रूप से ‘देशराग’ कार्यक्रम का आयोजन किया। आज़ादी के अमृत उत्सव पर यह कार्यक्रम स्थानीय गांधी हाल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देशभक्ति का जज़्बा ऐसा जागा कि सभी देश भक्ति के रंग में रंगे नज़र आये। कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, राज्य के जलसंसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट,स्थानीय सांसद शंकर सिंह ललवानी, बीएसएफ के आईजी अशोक कुमार यादव, निगम आयुक्त प्रतिभा पाल भी उपस्थित थीं। कार्यक्रम में ‘संगीत गुरुकुल’ संस्था के 75 कलाकारों ने 75 मिनट तक अपने गुरू गौतम काले के निर्देशन में मनभावन प्रस्तुतियां दीं। देश भक्ति के सदाबहार गीत प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में बीएसएफ के बैंड ने भी अपनी विशेष प्रस्तुति से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। बीएसएफ के एसआई रंजीत सिंह के विशेष बैंड ने यह कार्यक्रम पेश किया। कार्यक्रम में सांसद शंकर लाल ललवानी भी बीएसएफ के जवानों के साथ थिरकते नज़र आये।कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा, हमें स्वराज्य को अब सुराज बनाना है। इसमें युवाओं को महति भूमिका निभाना होगा। गांधी हाल की नई रूप सज्जा के बाद पहली बार यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुगंधा बेहरे ने किया।संगीत कलाकारों में हर्षद शेगांवकर,कपिल पुराणिक,कुमार जड़ये, हेमंत सुकिल,शुभम कानूनगो, दीपेश सोलंकी, आकाश रोजवंशी प्रमुख रूप से शामिल रहे। बता दें कि आज़ादी का अमृत महोत्सव की अगले साल शुरू होना है, परंतु इसके 75 हफ्ते पहले ही देश में कार्यक्रमों की श्रंखला शुरू गई है। इसी साल मार्च के महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साबरमति में दांडी यात्रा के साथ अमृत महोत्सव का आगाज़ किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास