Wednesday, May 20, 2026
Homeकला खबरेंढाई आखर प्रेम का: नफ़रत के ख़िलाफ़ भारतीय जन नाट्य संघ की...

ढाई आखर प्रेम का: नफ़रत के ख़िलाफ़ भारतीय जन नाट्य संघ की सौहाद्र यात्रा

इंदौर स्टूडियो,कला प्रतिनिधि।आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जन नाट्य संघ द्वारा स्वतंत्रता संग्राम की साझी विरासत की रक्षा करने एवं शहीदों के सपनों को मंजिल तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक सांस्कृतिक यात्रा का आयोजन किया है। यात्रा का उद्देश्य देश में लगातार बढ़ रही नफरत, सांप्रदायिक विद्वेष, हिंसा और असहिष्णुता का विस्तार के स्थान पर प्रेम, इंसानियत, सामाजिक सौहार्द को बढ़ाना है।
9 अप्रैल 2022 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से शुरू हुई यह यात्रा हिंदी भाषी पाँच राज्यों से गुजर रही है। छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश से गुजरते हुए 15 मई 2022 को छतरपुर, मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। यात्रा का समापन 21-22 मई 2022 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में होगा। यात्रा के पहले चरण में देश के पांच हिंदी भाषी राज्यों में ‘ढाई आखर प्रेम के’ यात्रा में कलाकार गीत, संगीत, नृत्य नाटिका, लोक कलाओं के माध्यम से सांप्रदायिकता से दूर रहकर जनता को प्रेम से रहने का आव्हान कर रहे हैं। इंदौर (मध्य प्रदेश) में इस यात्रा की तैयारी हेतु एक बैठक अभिनव कला समाज, गांधी हाल में संपन्न हुई। बैठक में इंदौर इप्टा इकाई के अलावा प्रगतिशील लेखक संघ, सिंधी अदबी संगत, मध्य प्रदेश भारतीय महिला फेडरेशन, एटक, सीटू, सर्वोदय श्रमिक महिला संगठन, मध्य प्रदेश घरेलू कामकाजी ट्रेड यूनियन, स्टेट प्रेस क्लब, मप्र एवं अभिनव कला समाज के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। बैठक में आयोजन हेतु स्वागत समिति के लिए सर्वश्री आनंद मोहन माथुर, आलोक खरे, नरहरी पटेल, शैला शिन्त्रे के नाम सर्वसम्मति से प्रस्तावित किए गए। इस अवसर पर ढाई आखर प्रेम यात्रा से संबंधित एक पोस्टर का विमोचन भी किया गया।आयोजन की जानकारी देते हुए इंदौर इप्टा इकाई के प्रमोद बागड़ी, विजय दलाल, अशोक दुबे एवं सारिका श्रीवास्तव ने बताया कि 22 मई को स्थानीय इंदौर प्रेस क्लब में मुख्य आयोजन होगा। इसके पूर्व यात्री कलाकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों से मुलाकात करेंगे। आजादी के आंदोलन में शिरकत करने वाले नायकों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण होगा। पोस्टर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके अलावा कई सांस्कृतिक आयोजनों हेतु विचार-विमर्श किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास