Wednesday, May 13, 2026
Homeकला खबरें'दि फाइनल स्टैंड' को बेस्ट फीचर फ़िल्म और 'रेडियो' को बेस्ट लघु...

‘दि फाइनल स्टैंड’ को बेस्ट फीचर फ़िल्म और ‘रेडियो’ को बेस्ट लघु फ़िल्म का पुरस्कार

कला प्रतिनिधि,इंदौर स्डुडियो। विंध्य इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल, मध्य प्रदेश (VIFFMP) में रशिया की फिल्म ‘दि फाइनल स्टैंड’ को बेस्ट फीचर फिल्म, भारत की ‘रेडियो’ को सर्वश्रेष्ठ लघु फ़िल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया है। इसी तरह ‘चलें स्कूल’ को बेस्ट शॉर्ट फिल्म स्टेट और ‘इन दी डार्क’ को सर्वश्रेष्ठ लघु वृत्तचित्र का पुरस्कार प्राप्त हुआ।मध्य प्रदेश की ‘पातालकोट’ को सर्वश्रेष्ठ ट्राइबल लघु फ़िल्म, भारत की ‘बिफोर आय डाई’ को सर्वश्रेष्ठ लघु वृत्तचित्र का पुरस्कार प्राप्त हुआ। दक्षिण भारत के  निर्देशक सिद्दू  पूर्णचंद्रा को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और उनकी फीचर फिल्म ‘दारी यवुदय्या वैकुंटके’ को बेस्ट फीचर फिल्म नेशनल का पुरस्कार प्राप्त हुआ। विंध्य अंतर्रष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव में 40 देशों से आई लगभग 300 फ़िल्में शामिल रही। इनमें 60 फ़िल्में प्रदर्शन के लिए चयनित हुईं और उनमें से 20 फ़िल्मों को अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार दिया गया।फेस्टिवल का यह तीसरा संस्करण था जिसका समापन वैष्णवी गार्डेन,सीधी में संपन्न हुआ। फेस्टिवल का आयोजन ट्रांसफ़्रेम, इंद्रवती नाट्य समिति और होटल अक्षत रेसीडेंसी ने किया था। मुख्य अतिथि के रूप में अजय सिंह राहुल भैया, अभिनेता बासु सोनी, अभिनेत्री अन्नू सोनी शामिल हुये। विशिष्ट अतिथि इंजी.आर. बी. सिंह, विवेक सिंह चौहान थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अनूप मिश्र ने की। मुख्य अतिथि अजय सिंह  का स्वागत- हस्तिनापुर और बघवारी से आए लोक कलाकारों ने किया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात शिवांगी मिश्रा और सृजन मिश्रा ने मनमोहक गीत प्रस्तुत किया। रोशनी प्रसाद मिश्र और शिव नारायण कुंदेर के नेतृत्व में लोकगीतों की प्रस्तुति ने सभी उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद बैढ़न से सतवीर सिंह की टीम ने वेस्टर्न डांस की प्रस्तुति की। समारोह में आए सभी अथितियों, फ़िल्म निर्देशकों, दर्शकों और सहयोगियों का स्वागत किया। स्वागत के बाद फ़िल्म महोत्सव में चुनी गई सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को पुरस्कार वितरित किया गया।महोत्सव के सभी सहयोगियों को स्मृतिचिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। फ़िल्म महोत्सव के विशिष्ट अतिथि आर. बी. सिंह और विवेक सिंह ने फ़िल्म महोत्सव संबंधी आयोजन और महोत्सव के निदेशक प्रवीण सिंह चौहान ने इसकी रूपरेखा पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि अजय सिंह राहुल भैया ने महोत्सव के संयोजक नीरज कुंदेर की सराहना करते हुए कहा कि सीधी जैसे शहर में ऐसा महोत्सव करना असंभव प्रतीत होता था लेकिन नीरज और उनकी टीम ने इसे संभव बनाया है। इस महोत्सव ने देश भर के लोगों का ध्यान आकृष्ट किया है। अंत में डॉ. अनूप मिश्र ने सभी अतिथियों, दर्शकों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। महोत्सव का संचालन रोशनी प्रसाद मिश्र तथा संयोजन नीरज कुंदेर,प्रबंधन रजनीश जायसवाल, समन्वयन प्रजीत साकेत व परिसर सज्जा शिवा ने किया। परिसर सज्जा में सहयोगी रहे शुभम मिश्र,प्रहलाद मिश्र,प्रभुराज यादव,अमन रॉय,मनीश पटेल,नयूम अंसारी, प्रतिष्ठा सबल, अमित कुशवाहा, नीरज कुम्भारे,मनोज कुमार, धनंज्जय कुशवाहा, केतकी मुस्ले।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास