Wednesday, May 20, 2026
Homeकला खबरें‘दिलवाले दुल्हनिया दे जायेंगे’ ने दर्शकों को जमकर हंसाया

‘दिलवाले दुल्हनिया दे जायेंगे’ ने दर्शकों को जमकर हंसाया

इंदौर स्टूडियो,कला प्रतिनिधि। जयपुर कॉमेडी ड्रामा फेस्टिवल में हास्य नाटक – ‘दिलवाले दुल्हनिया दे जायेंगे’ का मजेदार मंचन हुआ। मुंबई के नाटककार अनुरोध शर्मा के लिखे और युवा निर्देशिका सुप्रिया शर्मा के निर्देशन में यह नाटक मंचित हुआ। समारोह का यह तीसरा दिन था। जवाहर कला केंद्र में पीपुल्स मीडिया थिएटर के बैनर तले इस फेस्टिवल का संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आयोजन हुआ।जब तलाक तक पहुँचती है नौबत: इस नाटक की कहानी एक विवाहित दंपत्ति, राज और सिमरन की नोकझोंक, नफरत और प्रेम पर आधारित है। नाटक में पति-पत्नी बात-बात पर इतना झगड़ते रहते हैं कि नौबत तलाक तक आ पहुंचती है और फिर आयोजित होता है एक विवाह विच्छेद समारोह। और नाटककार अनुरोध शर्मा ने गृहस्थ जीवन के छोटे-छोटे दृश्यों के माध्यम से आज की दहेज कुप्रथा, व्यवसायिक होती शिक्षा प्रणाली और संस्कृति बचाओ के नाम पर पनपती गुंडागर्दी पर जोरदार व्यंग्य किया।सुप्रिया शर्मा के निर्देशन का कमाल: युवा निर्देशका सुप्रिया शर्मा  कलाकारों से अपने किरदारों के अनुरूप अभिनय करवाने में सफल रही । नाटक में सिमरन बनी प्रतिभा पारिक और राज के रूप में नितिन सैनी ने जोरदार अभिनय किया। इनके साथ राहुल शर्मा ,प्रेरणा, रितिक शर्मा ,अक्षत शर्मा ,यशवंत सिंह, माधव शर्मा मनीष कुमार ,अंशु कटारिया ,प्रियांशु पारीक ,अंजलि, केशव सिंह और प्रदीप खटीक ने विभिन्न भूमिका निभाई। नाटक के रूप सज्जा कार रवि बांका थे। जबकि प्रकाश संयोजन शहजोर अली ने किया था। नाटक देखने संगीतकार विश्व मोहन भट्ट पहुँचे: नाटक में ग्रैमी अवार्ड विजेता प्रख्यात संगीतकार विश्व मोहन भट्ट सहित अनेक प्रबुद्ध जन मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत में पीपुल्स मीडिया थिएटर के अध्यक्ष अशोक राही ने जयपुर रंगमंच की समकालीन परिस्थितियों पर प्रकाश डाला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास