Wednesday, May 13, 2026
Homeकला खबरेंदिव्यांग बच्चों ने कला प्रस्तुति के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

दिव्यांग बच्चों ने कला प्रस्तुति के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

ग्वालियर,28 अप्रैल। नगर में दिव्यांग बच्चों ने एक दिलचस्प प्रस्तुति के माध्यम से स्वच्छता अभियान का संदेश दिया। इस मनमोहक प्रस्तुति में एक दिव्यांग रेलगाड़ी का इंजन बना। उसके पीछे डिब्बे के रूप में एक डोर से बंधे बच्चे थे। रोशनी संस्था के प्री-प्राइमरी और प्राइमरी के दिव्यांग बच्चों ने रेलगाड़ी की प्रस्तुति दी। रोशनी रामकृष्ण आश्रम के 20 वें स्थापना दिवस पर यह आयोजन हुआ। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों पर बनी एक शॉर्ट फिल्म ‘वीक केन चेंज द वर्ल्ड’ भी दिखाई गई। यह फिल्म मधुलिका सिंह ने बनाई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर के कलेक्टर राहुल जैन मौजूद थे। अध्यक्षता रामकृष्ण आश्रम के राघवेंद्रानंद महाराज ने की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास