Wednesday, May 20, 2026
Homeकला खबरेंदो साल बाद इंदौर में अनंत चतुर्दशी पर निकला चल समारोह, श्रेष्ठ...

दो साल बाद इंदौर में अनंत चतुर्दशी पर निकला चल समारोह, श्रेष्ठ झांकियां और अखाड़े पुरस्कृत

इंदौर स्टूडियो,कला प्रतिनिधि। इंदौर में दो साल बाद अनंत चतुर्दशी समारोह अपनी गौरवशाली परम्परा के अनुरूप निकला। समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। समारोह के दौरान निकलने वाली झांकियों का रात भर नज़ारा लिया। समारोह में झांकियों की रचनात्मकता, विषय और तकनीकी समायोजन के अनुरूप निर्णायक समितियों ने निर्णय घोषित किये। ज़िला प्रशासन गठित झाँकी और अखाड़ा निर्णायक समितियों ने सर्वसम्मति से श्रेष्ठ झाँकियों और अखाड़ों की घोषणा की। विजेताओं को कलेक्टर ने बधाई दी। प्रबंध सहयोगियों के साथ ही आम लोगों,प्रतिभागियों और मीडिया के सहयोग के प्रति आभार जताया है।झांकियों के विजेता पुरस्कार : प्रथम पुरस्कार – मालवा मिल (ब्रज की होली) / द्वितीय पुरस्कार – राजकुमार मिल (मेरा रंग दे बसंती चोला) / तृतीय पुरस्कार – हुकुमचंद मिल (कालिया नाग) और स्वदेशी मिल (ब्रज की लठमार होली) / विशेष पुरस्कार – होप टेक्सटाइल मिल (गणेश विवाह) और कल्याण मिल (सती अनुसुइया)।
अखाड़ों के विजेता पुरस्कार – दो हाथ की बनेठी वर्ग: प्रथम पुरस्कार –  छोगालाल उस्ताद व्यायामशाला / द्वितीय पुरस्कार –  मां हरसिद्धि व्यायामशाला एवं महावर कोली समाज उषा नगर / तृतीय पुरस्कार – महाबलेश्वर व्यायामशाला / विशेष – सार्वजनिक अहिरवार समाज चैतन्य व्यायामशाला व केसरी नंदन व्यायामशाला केलोद हाला।एक हाथ के पटे वर्ग:  प्रथम – चंद्रपाल उस्ताद व्यायामशाला / द्वितीय – बिंदा गुरु व्यायामशाला एवं पवनपुत्र व्यायामशाला / तृतीय – महावीर व्यायामशाला / विशेष – महिला अखाड़ा वर्ग में श्री रामनाथ गुरु व्यायामशाला को प्रथम पुरस्कार।बालक वर्ग:  प्रथम – अमन वर्मा (दास व्यायामशाला) / द्वितीय – दक्ष पवार एवं हर्ष यादव (श्री मोहन सिंह उस्ताद व्यायामशाला) / तृतीय – दया चौधरी (ब्रजलाल गुरु व्यायामशाला नयापुरा) तथा सक्षम राजपूत (वीर बलवंत गुरु व्यायामशाला) / विशेष – आयुष कौशल (सुभाष व्यायामशाला)। बालिका वर्ग:   प्रथम – कीर्ति जरिया (कल्लन गुरु व्यायामशाला)/द्वितीय – प्रतीक्षा आर्य (एकलव्य व्यायामशाला)/ तृतीय – मेघा वर्मा (श्री दास हनुमान व्यायामशाला)।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास