शकील अख़्तर, इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। क्या कैनाइन या फ्रेंडली डॉग कैंसर पेशेंट की ज़िदंगी को बचा सकता है ? ‘अभिजीत अधिया की शार्ट फिल्म –द राइज़’ यही विश्वास दिलाती है। यह फिल्म कैंसर सरवाइवर्स को समर्पित है। फिल्म बताती है कि डॉग्स कैंसर के मामलों में कुदरती तौर पर जीवन रक्षक हैं। उनमें कैंसर पेशेंट को ठीक कर देने की अदभुत क्षमता होती है। कई मामलों में यह साबित भी हुआ है। ज़ाहिर है इस नये सबजेक्ट पर बनी फिल्म को दर्शकों की बड़ी सराहना मिल रही है। यह फिल्म प्रतिष्ठित # #musicbed challenge international festival USA 2019 के लिये चुन ली गई है।
बेमिसाल कहानी द राइज़ की खूबी : यह फिल्म एक ऐसी कैंसर पेशेंट की कहानी है जो अपने डॉग की वजह से मौत के जबड़े से बाहर आ जाती है लेकिन कैंसर पेशेंट के अच्छा होते ही डॉग की मौत हो जाती है। अभिजीत कहते हैं, वे भी खुद इस तरह के अनुभव से गुज़रे हैं। वे बताते हैं, मेरे पिता और डॉग का कैंसर की वजह से ही निधन हुआ था। इसी वजह ने मुझे ऐसी कहानी पर फिल्म बनाने के लिये प्रेरित किया। यह प्रामाणित तथ्य है कि कैंसर से बचे लोग एक कैनाइन फ्रेंड के होने की वजह से तेजी से ठीक हो जाते हैं।
खूबसूरत लोकेशन, फोटोग्राफी और निमार्ण : फिल्म की फोटोग्राफी और लोकेशन बेहद शानदार है। इसका प्रॉडक्शन भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का है जो आम तौर पर शार्ट फिल्म में कम ही देखा जाता है। प्रॉडक्शन और फोटोग्राफी को लेकर अभिजीत कहते हैं, असल में इसके पीछे मेरे कॉर्पोरेट प्रॉडक्शन और उसके मैनेजमेंट से जुड़ा बैक ग्राउंड है। उसी तजुरबे और ट्रेनिग से ऐसा हो सका है। फिल्म की शूटिंग लोनावाला,मुंबई में की गई है।
फिल्म का असली हीरो फ्रेंडली डॉग : इस शार्ट फिल्म में डॉग से जिस तरह से काम लिया गया है ये देखना भी बेहद दिलचस्प है। अभिजीत के मुताबिक, फिल्म में एक ट्रेन्ड डॉग वीर का अभिनय है। जिसे कहानी के मुताबिक, ज़रूरी ट्रेनिंग दी गई। तब जाकर कुछ अहम सीन फिल्माए जा सके। फिल्म की मुख्य भूमिकाएं मार्गरेट,राजीव पिल्लई और आलोक मसीह ने की है। अभिजीत ने फिल्म में सधे अभिनय और निमार्ण के लिये पूरी टीम की भी तारीफ की।
अभिजीत ने कहा, कोई भी निमार्ण अच्छी टीम के बिना मुमकिन नहीं है। मार्गरेट, रितुपर्णा, आलोक, मंदार, फ़िरोज़, मार्गो, राजीव, धीरज, कुमार, आनंद और रितेश सभी ने अपने-अपने स्तर पर फिल्म निमार्ण के लिये समर्पित काम किया। अभिजीत ने बताया, ये फिल्म TIFF, एडिनबरो, कैम्ब्रिज, AFI, Sundance जैसे चर्चित फिल्म कॉम्पिटिशन और समारोह का हिस्सा भी बन रही है। हमें लगता है इन समारोहों में भी फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी।

