कला प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। लंदन स्थित वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स की एग्जीक्यूटिव कौंसिल द्वारा डॉ. भरत शर्मा (सदस्य – संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) को एशिया पैसिफिक हेड से पदोन्नत किया गया है। उन्हें संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। आपका कार्यकाल 6 वर्षों के लिए रहेगा। वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स, लंदन, यू.के. की रजिस्टर्ड संस्था है जी की विश्व में अनूठे और विशिष्ट किए गए कार्यो, गतिविधियों और प्रयासों को सम्पादित कर उसे प्रोत्साहित करता है और वैश्विक मंच प्रदान करता है।चेयरमैन के साथ सभी ने दी बधाई: डॉ. भरत शर्मा की नियुक्ति पर संस्थान के चेयरमैन संतोष शुक्ला, ब्रिटेन से संसद वीरेंद्र शर्मा, महेंद्र जडेजा, स्विट्जरलैंड से विलियम ज़ेज़लर, पूनम जेज़लर, नेपाल से भवानी राणा, कनाडा से रमन गिल, रोमानिया से कोरिना सजडिया और टीम वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड ने बधाई प्रेषित की है। वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स 150 से अधिक देश में एक स्थापित और विश्वसनीय संस्थान है। इसके रजिस्टर्ड ऑफिस यू.के., यू.एस.ए., ऑस्ट्रेलिया, स्विट्जरलैंड, नेपाल और भारत में हैं। मध्यप्रदेश से चयनित डॉ. भरत शर्मा SACCI (साउथ एशियन चैम्बर फॉर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज) के महानिदेशक के पद पर भी हाल ही में नियुक्त हुए हैं। आप मध्य प्रदेश टेबल टेनिस संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष, iudex के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कई राष्ट्रीय सांस्कृतिक और खेल संगठनों में वरिष्ठ संरक्षक के पद पर भी अपनी विशिष्ट सेवाएं दे रहे हैं। आगे पढ़िये – नागपुर के क्राफ्ट मेले की नितिन गडकरी ने की सराहना –https://indorestudio.com/nagpur-me-orange-city-mela/