Wednesday, May 13, 2026
Homeकला खबरेंडॉ.विवेक गावड़े को मिला स्टार गोल्डन अवार्ड, हैदराबाद में हुआ सम्मान

डॉ.विवेक गावड़े को मिला स्टार गोल्डन अवार्ड, हैदराबाद में हुआ सम्मान

कला प्रतिनिधि, इंदौर स्टुडियो। डॉ.विवेक गावड़े को उनकी पुस्तक संगीत और स्वास्थ्य के लिये एक और सम्मान मिला है। हाल ही में हैदराबाद के बिरला प्लेनेटोरियम में उन्हें स्टार गोल्डन अवार्ड से नवाज़ा गया। उन्हें यह अवार्ड एक गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया। समारोह में तेलंगाना राज्य सरकार के स्पोर्ट्स एवं कल्चरल यूथ मिनिस्टर वी. श्रीनिवास गौड़, तेलंगाना विधानसभा के स्पीकर मधुसूदन चेरी, भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री एस. वेणुगोपाल चेरी और सरस्वती उपासक देवांगना शर्मा की मौजूद थे। आपको बता दें , डॉ.विवेक गावड़े ने अपनी पुस्तक ‘संगीत और स्वास्थ्य’ में राशियों से सम्बंधित रागों द्वारा उपचार पर अपना शोध प्रस्तुत किया है। उनके इस शोध के लिये इंडिया बुक ऑफ रेकॉर्ड ,लोटस वर्ल्ड रेकॉर्ड सहित कई महत्वपूर्ण सम्मान और पुरस्कार मिले हैं। उनके पास 3 लाख से अधिक गीतों का संग्रह भी है। साथ ही संगीत की पुस्तकें, कैसेट्स,सीडीज,रिकार्ड्स का अभिनव संग्रहण है। सुमन आर्ट थिएटर्स और तेलंगाना राज्य सरकार द्वारा डॉ.विवेक गावड़े के इस विशिष्ट अध्धयन को लेकर सराहना की गई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास