Wednesday, August 19, 2026
Homeकला खबरेंम्यूज़िक थेरेपिस्ट डॉ.विवेक गावड़े लोटस मिरेकल अवार्ड 2021 से सम्मानित

म्यूज़िक थेरेपिस्ट डॉ.विवेक गावड़े लोटस मिरेकल अवार्ड 2021 से सम्मानित

इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। इंदौर के लेखक और संगीत समीक्षक डॉ.विवेक गावड़े को उनकी पुस्तक संगीत और स्वास्थ्य के लिए लोटस मिरेकल अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया हैं। यह सम्मान लोटस वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा घोषित किया गया है।डॉ.विवेक गावड़े की पुस्तक संगीत और स्वास्थ्य में मनुष्य के रोगों का उपचार संगीत द्वारा किया जा सकता है पर विस्तृत विवरण दिया गया हैं। डॉ. विवेक गावड़े ने मनुष्य के राशियों पर संगीत के रागों से उपचार की बात पर शोधपूर्ण अध्ययन किया है। पुस्तक में संगीत का रागों पर समयचक्र भी बना हुआ है। डॉ. विवेक गावड़े को संगीत और स्वास्थ्य पुस्तक के लिए कोलम्बो यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की उपाधि पहले मिल चुकी हैं। संगीत और स्वास्थ्य पुस्तक को इंडिया बुक ऑफ रेकॉर्ड में भी शामिल किया गया है। डॉ. विवेक गावड़े के पास 3 लाख से अधिक गीतों का संग्रह भी है। संगीत पर आधारित पुस्तकों,आर्टिकल्स का भी संग्रह उनके संगीत खजाने में है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास