Saturday, May 9, 2026
Homeकला खबरेंडॉ.विवेक गावड़े मैजिक बुक ऑफ रेकॉर्ड द्वारा बेस्ट अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित

डॉ.विवेक गावड़े मैजिक बुक ऑफ रेकॉर्ड द्वारा बेस्ट अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित

कला प्रतिनिधि,इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। संगीत और स्वास्थ्य पुस्तक के लेखक डॉ.विवेक गावड़े को उनके संगीत द्वारा रोगों के इलाज पर शोध के लिए अहमदाबाद में मैजिक बुक ऑफ रेकॉर्ड द्वारा बेस्ट अचीवर्स अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया। मध्यप्रदेश शासन की पर्यटन और संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर के द्वारा डॉ.विवेक गावड़े को सम्मानित किया गया। इस दौरान उस्ताद अल्लाउद्दीन खाँ संगीत अकादमी के निर्देशक जयंत माधव भिसे भी मौजूद थे।3 लाख से अधिक गीतों का संग्रह: डॉ.विवेक गावड़े के संगीत संग्रहालय में करीब 3 लाख से अधिक गीतों का संग्रह है। साथ ही हजारों सीडीज ,कैसेट्स,रेकॉर्ड और संगीत पर आधारित पुस्तकों का संग्रह भी हैं। डॉ.विवेक गावड़े को उनके संगीत शोध और संगीत संग्रहण के लिए IIEM ने गोल्ड मेडल,राजीव गांधी एक्सीलेंस अवार्ड,रशिया,नेपाल,श्रीलंका में भी सम्मानित किया गया हैं। वर्ल्ड पार्लियामेंट मेंबर,इंडिया बुक ऑफ रेकॉर्ड, लोटस वर्ल्ड रेकॉर्ड में भी डॉ. विवेक गावड़े को सम्मानित किया गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास