Wednesday, June 17, 2026
Homeकला खबरेंडॉ. विवेक गावड़े को मिला इंटरनेशनल आइकॉन अवार्ड

डॉ. विवेक गावड़े को मिला इंटरनेशनल आइकॉन अवार्ड

कला प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। इंदौर में संगीत क्षेत्र में कार्य कर रहे डॉ विवेक गावड़े को 2 अंतरराष्ट्रीय अवार्ड और USA बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड में सम्मिलित किया गया है। इंटरनेशनल वर्ल्ड रेकॉर्ड द्वारा डॉ. विवेक गावड़े को इंटरनेशनल आइकॉन अवार्ड 2024, और यूनाइटेड स्टेट अमेरिका बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड में शामिल किया गया।संगीत और स्वास्थ्य पुस्तक से प्रसिद्धि: डॉ. विवेक गावड़े ने अपनी संगीत और स्वास्थ्य पुस्तक के द्वारा देश-विदेशों में प्रसिद्धि पाई हैं। संगीत से व्यक्ति के बीमारियों को दूर करने के लिए रागों से सम्बंधित गीतों द्वारा उपचार की बाते कही गयी हैं। व्यक्ति के राशियों में जो राग आते हैं उनसे उनकी बीमारी के रोकथाम के लिए गीतों द्वारा उपचार करते है। डॉ विवेक गावड़े के पास करीब 3 लाख से अधिक गीतों का कलेक्शन है। हजारों कैसेट्स, सीडीज,आर्टिकल्स, संगीत से सम्बंधित पुस्तकों को उन्होंने अपने संग्रहालय में  इकट्ठा कर रखा हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भूतपूर्व  लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने 2023 में देवी अहिल्याबाई के 229 वी पुण्यतिथि पर गुणीजन सम्मान प्राप्त हुआ था।मिल चुके हैं कई अवॉर्ड और पुरस्कार: डॉ. विवेक गावड़े को इंडिया बुक ऑफ रेकॉर्ड, लोटस वर्ल्ड रिकॉर्ड, मैजिक बुक ऑफ रेकॉर्ड, दादा साहेब फाल्के अवेरनेस मोमेंटो फिल्मसिटी में, IIEM द्वारा गोल्ड मेडल, राजीव गाँधी एक्सीलेंस अवार्ड, नई दिल्ली सहित अनेक पुरस्कार और अवॉर्ड प्राप्त हुए हैं।  लता मंगेशकर, अनिल विश्वास, अमिताभ बच्चन, शंकर महादेवन, सुरेश वाडकर, श्रेया घोषाल, कौशिकी चक्रवर्ती, सुखविंदर सिंह द्वारा डॉ.विवेक गावड़े की संगीत और स्वास्थ्य पुस्तक को सराहा गया हैं। आगे पढ़िये: ठेके पर मुशायरा देखते वक्त दर्शक जमकर ठहाके लगाते रहे – https://indorestudio.com/theke-par-mushaira/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास