Wednesday, May 13, 2026
Homeकला खबरें'लाइफ़ ऑन फ़ोन' नाटक का विमोचन, कला संस्था 'सागर गुँचा' के 7...

‘लाइफ़ ऑन फ़ोन’ नाटक का विमोचन, कला संस्था ‘सागर गुँचा’ के 7 साल पूरे होने पर आयोजन

 3 नवंबर 2013,इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। राजधानी में संस्था-‘सागर गुँचा’ ने अपने 7 साल पूरे कर लिये हैं। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संस्था की सचिव बिशना चौहान के लिखे एकल नाटक ‘लाइफ ऑन फोन’ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में राजीव वर्मा,रीता वर्मा,प्रज्ञा रावत, केजी त्रिवेदी,श्याम मुंशी,भूषण भट्टाचार्य के साथ ही शहर के कलाकार मौजूद थे।

   ‘लाइफ ऑन फोन’ नाटक का निर्देशन भी बिशना चौहान ने किया है। इस नाटक में रीता वर्मा अभिनय करती हैं, उन्होंने पहली रीडिंग से लेकर मंचन तक के अपने अनुभवों को साझा किया। बिशना चौहान ने नाटक के लेखन से जुड़ी यादों को साझा किया। साथ ही रीता वर्मा ने अपनी सहयोगी कलाकार सदस्यों कुसुम शास्त्री और निधि दीवान के साथ अमृता प्रीतम की कविताओं पर आधारित – ‘मैं अमृता’नाम से कुछ कविताओं का भी मंचन किया। कार्यक्रम का संचालन सादात भारती ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास