कला प्रतिनिधि,इंदौर स्टूडियो। सीधी की अग्रणी संस्था इन्द्रवती नाट्य समिति द्वारा हर साल की तरह, बघेलखंड के गांव-गांव में फाग महोत्सव के कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है। दूसरे दिन बरसेनी में फाग की धूम रही। स्थानीय लोक कलाकारों ने पारंपरिक फाग गीतों का आनंद लिया। बरसेनी में वरिष्ठ रामायण गायक रामावतार मिश्र मुख्य आतिथि रहे। पूर्व सरपंच पंजाब सिंह की अध्यक्षता में फाग गायन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। गांव-गांव में फाग महोत्सव का आयोजन: इसमें पहले दिन बकवा में कार्यक्रम हुआ। दोनों ही स्थानीय कलाकारों ने इसमें हिस्सा लिया। दूसरे दिन “अरे हां भाई पहिले देबी सारदा गाय लेइहे” फाग गीत गायन से शुरुआत हुई। इसके बाद बघेलखंड के फाग राग परम्परा के बहुत से फगुआ गीत प्रस्तुत किए गए।
दम तोड़ रहीं लोक कलाएं: महोत्सव के बारे में मुख्य अतिथि रामावतार मिश्र ने कहा कि इन्द्रवती नाट्य समिति पारंपरिक तीज त्यौहारों को बचाने का सराहनीय कार्य कर रही है। वहीं पंजाब सिंह ने कहा कि जहां एक तरफ़ लोक कलाएं दम तोड़ रही हैं और समाज के जिम्मेदार लोग पश्चिमी सभ्यता का अनुकरण कर रहे हैं। इन्द्रवती नाट्य समिति लोक महोत्सव के माध्यम से अच्छा प्रयास कर रही है।
फाग के इन गायकों ने दी प्रस्तुति: फाग गायकों में मुख्य रूप से जयबली सिंह, रविराज सिंह, राजभान बैगा, अनिल सिंह, ललुआ पनिका, राजमन साहू, सोनू सिंह, लखपती प्रजापति, नंदकुमार सिंह, राज प्रताप सिंह, मोल प्रसाद पनिका, राम जियामन पनिका और राजेश सिंह जैसे कलाकार शामिल हुए। महोत्सव का आयोजन एक्सट्रीम आर्ट एण्ड एजुकेशनल सोसाइटी के प्रबंधन में किया जा रहा है। परिकल्पना नीरज कुंदेर की और संयोजन रोशनी प्रसाद मिश्र का है। आयोजन के सहयोगी रजनीश जायसवाल और प्रजीत साकेत हैं, स्थानीय संयोजन सुखसेन सिंह का रहा। आगे पढ़िये – ट्राइबल फैशन शो: रैम्प पर उतरी आदिवासी महिलाएं https://indorestudio.com/trible-fashion-show/