Saturday, October 17, 2026
Homeकला खबरेंस्क्रीन एक्टिंग वर्कशॉप का समापन, कलाकारों ने लिया प्रशिक्षण

स्क्रीन एक्टिंग वर्कशॉप का समापन, कलाकारों ने लिया प्रशिक्षण

कला प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। शहर में फ़िल्म अभिनय कार्यशाला का हाल ही में समापन हुआ। यह कार्यशाला फिल्म एंड टेलिविज़न इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया से प्रशिक्षित, राहिल जुबेयदार मंसूरी के निर्देशन में संपन्न हुई। स्क्रीन एक्टिंग वर्कशॉप के नाम से इस का आयोजन फेड इन थियेटर ग्रुप ने किया। एक्टिंग वर्कशॉप के साथ ही शॉर्ट फ़िल्म बनाकर भी ट्रेनिंग का आकलन किया गया। यह वर्कशॉप स्थानीय अभिनव कला समाज में आयोजित की गई।
21 दिन तक चली यह वर्कशॉप: फेड इन की प्रमुख सुश्री उर्मि शर्मा के अनुसार, यह वर्कशॉप 21 दिन तक चली।  वर्कशॉप 12 अप्रैल से शुरू हुई थी जो 2 मई तक चली। आज जब ओटीटी का दौर है और अब फिल्म शूटिंग विस्तार स्थानीय स्तर तक आ पहुँचा है। ऐसे में स्क्रीन के सामने काम करने में कलाकारों की ज़रूरत बढ़ने लगी है। इसी ज़रूरत के मद्देनज़र यह वर्कशॉप आयोजित की गई। कैमरे के सामने अभिनय की ट्रेनिंग: वर्कशॉप में कैमरे के सामने अभिनय की बारीकियों के बारे में कलाकारों को सिखाया गया। प्रतिभागियों के साथ व्यावहारिक ट्रेनिंग के परीक्षण की दृष्टि से शॉर्ट फिल्म भी बनाई गई। उसपर भी विचार विमर्श हुआ। इस तरह ये कलाकारों के लिये यह एक उपयोगी कार्यशाला रही। इसमें आये कलाकारों ने काफी कुछ सीखा और वे वेब सिरीज़ या फ़िल्मों से जुड़ी शूटिंग के लिये ख़ुद को तैयार कर सके। ट्रेनिंग वर्कशॉप्स आगे भी जारी रहेंगी: सुश्री उर्मि ने कहा, भविष्य में भी फेड इन थियेटर ग्रुप इस तरह की ट्रेनिंग वर्कशॉप्स को जारी रखेगा। हम इंदौर के नये कलाकारों को अभिनय के साथ रंगमंच पर बेहतर रूप से प्रशिक्षित करने के अभियान को बढ़ाते रहेंगे। आगे पढ़िये -https://indorestudio.com/safalta-ka-koi-short-cut-nahi-hota-rajendra-gupta-prakhyat-abhineta/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास