अहमद ख़ान,इंदौर स्टुडियो। ‘छोरी’ की ज़बरदस्त सफलता से उत्साहित निर्माताओं ने अब ‘छोरी 2’ सिक्वल की घोषणा की है। निर्देशक विशाल फुरिया के साथ एक बार फिर साझा निर्माण के लिये टी सिरीज़, क्रिप्ट टीवी और अंबुदन्यशीया एंटरटेनमेंट जुड़ गये हैं। सिक्वल ‘छोरी 2’ में भी नुसरत भरूचा ही प्रमुख भूमिका निभायेगीं।
छोरी को ‘समाज का दर्पण’, ‘शानदार’, ‘जटिल’ ‘कमज़ोर लोगों के लिए नहीं’ जैसी बहुत सी आलोचानात्मक प्रतिक्रिया मिली। फिल्म में ‘साक्षी’ की भूमिका निभाने वाली नुसरत भरुचा के अभिनय की भी ज़बरदस्त प्रशंसा हुई। उन्होंने एक गर्भवती महिला का किरदार निभाया जो एक दिल दहला देने वाले हालात में फंस जाती है। वह अपने अजन्मे बच्चे को सामान्य और अपसामान्य दुनिया में मौजूद राक्षसों से बचाने की कोशिश करती है। यह फ़िल्म मराठी फिल्म ‘लपाछप्पी’ से प्रेरित है। ‘लपाछप्पी’ का निर्देशन भी विशाल फुरिया ने ही किया था।
विशाल फुरिया कहते हैं, “मैं छोरी की कहानी को इसके सिक्वल के साथ अगले स्तर पर ले जाने के लिए रोमांचित हूं। मैंने हमेशा छोरी को एक मल्टीपल फिल्म फ्रैंचाइज़ी के रूप में देखा है और जब हम फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तब सिक्वल की कहानी को विकसित करना शुरू कर दिया था। छोरी के लिए हर तरफ से प्यार जबरदस्त रहा है और मैं आश्चर्यजनक रूप से प्रतिभाशाली नुसरत और मेरे निर्माताओं के साथ एक और सफर शुरू करने के लिए तैयार हूं, जो मेरे साथ खड़े रहे हैं और मेरे दृष्टिकोण का समर्थन किया है।”
छोरी की सफ़लता ने बढ़ाया उत्साह :
नुसरत भरुचा ने कहा, “छोरी को मिली अद्भुत प्रतिक्रियाओं और सफलता से बेहद उत्साहित हूँ। छोरी उस महत्वपूर्ण काम है जिसका मैं पहले हिस्सा रही थी और जोखिम को पुरस्कृत होते देखना एक बहुत अच्छा एहसास है। छोरी हम सभी के लिए एक जुनूनी प्रोजेक्ट है और मैं विशाल और टीम के साथ जुड़ने का इंतजार और नहीं कर सकती क्योंकि हम छोरी 2 के साथ कहानी को आगे ले जाएंगे। छोरी को हॉरर जॉनर में दर्ज किया गया है। ‘छोरी 2’भी साक्षी के हालात वाली कहानी को नये सिरे से आगे बढ़ायेगी। फ़िल्म पहले भाग से आगे बढ़ेगी। कुछ पात्रों को वापस फ़िल्म लाया जायेगा। दावा किया गया है कि फ़िल्म पहले वर्शन की तुलना में और भी अधिक डरावनी होगी। फिल्म के निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, विक्रम मल्होत्रा, जैक डेविस और शिखा शर्मा करेंगे।
#छोरी #सिक्वल #विशाल_फुरिया #नुसरत_भरुचा #फ़िल्म_चर्चा #बॉलीवुड

