Wednesday, May 13, 2026
Homeकला खबरें'हिंदुत्व' में मेरा अहम क़िरदार,निर्देशकों के कहने पर अभिनय :अनूप जलोटा

‘हिंदुत्व’ में मेरा अहम क़िरदार,निर्देशकों के कहने पर अभिनय :अनूप जलोटा

इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। ‘मैं एक गायक ज़रूर हूं लेकिन निर्माता-निर्देशक मुझे अभिनय के लिये भी याद करते हैं। ‘पाताल लोक’ और ‘साईं बाबा’ में मेरे अभिनय को लोगों ने सराहा और अब ‘हिंदुत्व’ कर रहा हूँ। जिससे काफी उम्मीदें हैं। इसमें मैं एक अहम किरदार निभा रहा हूं’। भजन सम्राट अनूप जलोटा ने यह बात कही। वे मुंबई के फ़िल्म सिटी स्टुडियो में फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाने के बाद पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।फिल्म के लेखक-निर्देशक करण राज़दान हैं। फ़िल्म में अनूप जलोटा के साथ ही आशीष शर्मा, अंकित राज, सोनारिका भदोरिया, दीपिका चिखलिया, गोविन्द नामदेव, सतीश शर्मा प्रमुख भूमिकाओं में है। फ़िल्म की ज़्यादातर शूटिंग उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर की गई है। उत्तराखंड के मुख्य मंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फ़िल्म हिंदुत्व का मुहूर्त क्लैप दिया था जिसके बाद राज्य में फिल्म की शूटिंग की गई। अनूप जलोटा ने कहा,‘हिंदुत्व’ भावनाओं से भरी एक सशक्त फ़िल्म है। इसमें मेरा बहुत महत्वपूर्ण  रोल है। बहुत संवेदनशील संवाद है। फ़िल्म ऋषिकेश में पूरी हो गई थी लेकिन कुछ हिस्सा बाकी रह गया था,इसे भी अप पूरा कर लिया गया है। मैं फ़िल्म में हीरो के पिता का रोल कर रहा हूँ जो समाज का एक सम्मानित व्यक्ति है। मेरे और बेटे के बीच कुछ ऐसे संवाद हैं जो दर्शकों के दिलों को छुएंगे’।अंकित राज ने कहा कि फिल्मसिटी में फ़िल्म का बेहद इम्पोर्टेन्ट सीन शूट हुआ है। ऋषिकेश, उत्तराखंड में हमारी शूटिंग का 40 दिन का शेड्यूल था। मैं फ़िल्म में यूनिवर्सिटी के लीडर समीर सिद्दीकी का रोल कर रहा हूं। उसका कैरेक्टर बेहद गंभीर है। मुझे लगता है ये फ़िल्म मेरे करियर के लिए टर्निंग पॉइंट होगी, क्योंकि यह एक बड़ी कमर्शियल फ़िल्म है। आशीष शर्मा ने कहा, हिंदुत्व के साथ शूटिंग की यादगार रही। बड़े मुश्किल हालात में हमने फिल्म को शूट किया है। मैं फ़िल्म के निर्देशक करण राजदान का शुक्रिया अदा करता हूँ कि उन्होंने हम पर भरोसा किया और हमारे कंधे पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास