Wednesday, May 13, 2026
Homeकला खबरेंफ़िल्म मेकिंग कार्यशाला में लेखन की बारीकियों से अवगत हुए प्रतिभागी

फ़िल्म मेकिंग कार्यशाला में लेखन की बारीकियों से अवगत हुए प्रतिभागी

इंदौर स्टूडियो डॉट कॉम। विंध्य इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल के पूर्व सात दिवसीय फ़िल्म निर्माण पर कार्यशाला का शुभारंभ दिनांक 14 दिसंबर को वैष्णवी गार्डन में हुआ। कार्यशाला 20 दिसंबर तक चलेगी। मुंबई से आये फ़िल्म निर्देशक विकास कल्पना द्विवेदी अपने सहयोगी भावेश के साथ कार्यशाला में आये प्रतिभागियों को फ़िल्म निर्माण के विविध पक्षों- प्री प्रोडक्शन, प्रोडक्शन और पोस्ट प्रोडक्शन से अवगत कराएँगे।

कार्यशाला के दूसरे दिन फिल्म लेखन की बारीकियों से प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। इस कार्यशाला में प्रतिदिन एक इंडियन क्लासिक सिनेमा की स्क्रीनिंग भी की जा रही है। कार्यशाला के दौरान एक शॉर्ट फ़िल्म का निर्माण भी किया जाएगा जिसका प्रदर्शन 21 से 23 दिसंबर तक होने वाले विंध्य इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल में किया जायेगा।

कार्यशाला में फ़िल्म फेस्टिवल के निर्देशक प्रवीण सिंह चौहान, संयोजक नीरज कुंदेर व तकनीकी सलाहकार संदीप कुमार चौरे उपस्थित रहे। इस कार्यशाला और विंध्य इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल के प्रस्तुतकर्ता होटल अक्षत रेसीडेंसी एवं वैष्णवी गार्डन हैं। फेस्टिवल के प्रमुख सहयोगी- अनिल इंटरप्राइसेस, ब्राइट कलर लैब एवं जे सिंह कॉम्पिटीशन एकेडमी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास