Wednesday, April 15, 2026
Homeकला खबरें'पैडमैन' इंदौर के कलाकारों के लिये एक भाग्यशाली फिल्म

‘पैडमैन’ इंदौर के कलाकारों के लिये एक भाग्यशाली फिल्म

(इंदौर स्टुडियो के लिये प्रभाकर मोरे की विशेष रिपोर्ट)। अक्षय कुमार की फिल्म ‘पैडमैन’ इंदौर के कलाकारों के लिये क़िस्मत के दरवाज़े खोलने वाली फिल्म साबित होने जा रही है। फिल्म में शहर के हिंदी और मराठी रंगमंच से जुड़े कई कलाकारों ने अभिनय किया है। तीस से ज़्यादा कलाकार फिल्म के विभिन्न दृश्यों में छाये हुए हैं। फिल्म की वजह से कई कलाकारों को एक नई पहचान मिली है। उन्हें दर्शक अब फिल्म के किरदारों के नाम से जानने लगे हैं। फिल्म जल्द ही100 करोड़ के क्लब में शामिल होने जा रही है। ऐसे में पैडमैन इंदौर के कलाकारों के लिये एक यादगार और भाग्यशाली फिल्म साबित होने जा रही है। इसमें काम करने वाले कलाकारों को नये अवसर भी मिलने लगे हैं।

पहले तीन दिनों में ही यह फिल्म 40 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इससे लगता है 90 करोड़ की यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में जल्द एंट्री करेगी। फिल्म सैनिटरी नैपकिन जैसे मुद्दे को लेकर बनी है। इसके बावजूद दर्शकों की खासी संख्यां इस फिल्म को देखने पहुंच रही है। फिल्म के लिये पहला संडे भी भाग्यशाली रहा। इस दिन फिल्म ने 16 करोड़ रूपये की कमाई की। तीन दिन में 40 करोड़ बॉक्स ऑफिस पर एक बेहतरीन कलेक्शन है। ऐसे में यह कहना ग़लत नहीं होगा कि इंदौर के कलाकारों के लिये यह फिल्म लकी साबित होने जा रही है। नये ऑडिशन में भी अब पैडमैन में काम करने वाले कलाकारों को तरजीह मिलने लगी है। हालांकि एडिटिंग के दौरान बहुत से कलाकारों के काम पर कैंची भी चली है लेकिन कलाकार मानते हैं कि फिल्म में अक्षय कुमार के साथ काम-साथ कैमरे के सामने काम करने का उनका अनुभव अच्छा रहा है।फिल्म में अक्षय कुमार के बिजनेस पार्टनर से लेकर जीजाजी तक के किरदारों में इंदौर के कलाकार हैं। यह  पहली ऐसी फिल्म है जिसमें दो चार नहीं बल्कि इंदौर के 30 से अधिक कलाकारों की भूमिकाएं हैं। कई कलाकारों के लिये यह फिल्म जहां लांचिंग पैड साबित हुई है लेकिन श्रीराग जोग और शरद शबल जैसे कलाकार पहले भी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनका रंगमंच के क्षेत्र में तीन दशकों का अनुभव और योगदान रहा है।

फिल्म की अहम भूमिकाएं श्रीराम जोग,शरद शबल,लकी टांक, सारिका शर्मा,मनोज पेमगिरिकर जैसे बहुत से जाने पहचाने थिएटर कलाकार हैं। इसी तरह बरखा पाटीदार, अव्यक्त चौहान, केशव जोशी, करण भोगले, अमन जायसवाल, निशि पाठक, शिवानी पाटीदार, हिना, हरीश वर्मा, संतोष रेगे,  नीमा दानी, मिलिंद शर्मा, अजहर खान, प्रवीण सलोरे, अमान खान, श्रीकांत भोगले, मंजू भोगले, शैलेंद्र शर्मा, किरण महाजन, प्रतीक्षा बेलसरे, पारुल चौहान, वंशिका शर्मा, नर्मदा तिवारी, नेहा लिंबोदिया, साक्षी अग्रवाल, मोनिका जैन, विराज वर्मा, अमित शर्मा, आशीष ग्रेवाल, लोकेश, वैशाली पिंगले, भवानी कौल, सोनू कुशवाह, प्रियंका दुबे,चानी कनिक और ललित साल्वी जैसे और भी कलाकार हैं, जिन्होंने फिल्म में छोटी लेकिन अहम भूमिकाएं अदा की हैंं। कैमरे की नई भाषा को सीखा है। कई कलाकार फिल्म के ज़रिये मिली नई पहचान से उत्साह में है। आपको बता दें ‘पैडमैन” की शूटिंग महेश्वर और उसके आसपास के इलाकों में भी की गई है। इसलिये स्थानीय कलाकारों को इसका फायदा मिला है।

( indorestudio.com मध्य प्रदेश के कलाकारों के प्रमोशनल वीडियो और समाचारों की वेबसाइट है। अपनी कला गतिविधियों के समाचार,फोटो,वीडियो,सुझाव mpartisthelp@gmail.com पर भेजे।)

 

 

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. पॅडमेन फिल्म में इंदौरी कलाकारो का उनकी भूमिकाओ सहित परिचय प्रभावशाली आवाज एवम पद्धती से करने पर हार्दिक बधाई स्वीकार करें । धन्यवाद ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास