Wednesday, May 13, 2026
Homeचर्चित फ़िल्मरील लाइफ़ के हीरो रियल लाइफ़ में अपने बच्चों से करते हैं...

रील लाइफ़ के हीरो रियल लाइफ़ में अपने बच्चों से करते हैं कितना प्यार?

विशेष संवाददाता, इंदौर स्टूडियो। कहने को वे फिल्मी परदे के हीरो हैं। रील लाइफ़ के हीरो रियल लाइफ़ में क्या अपनी सच्ची भूमिका निभा पाते हैं। हमारे बहुत से नायक बकायदा शादीशुदा हैं। एक-दो बच्चों के बाप भी हैं। क्या वे अपने बच्चों से असली पिता की तरह ही प्यार करते हैं ? चलिये एक नज़र डालते हैं ऐसे ही फिल्मी कलाकार रूपी फादर,पिता, डैडी,पापा या अब्बू पर।
बात शुरू करते हैं सैफ़ से.. और सैफ अली खान को आज हम बॉलीवुड का सबसे हॉट डैडी भी कह सकते हैं। दो-दो शादी के बाद भी आज भी उनका पहले की तरह क्रेज हैं। पर्सनल लाइफ़ में वे चार खूबसूरत बच्चों के पिता हैं, पूर्व पत्नी अमृता सिंह के साथ वह बेटी और अभिनेत्री सारा अली खान और सैफ के हुबहू बेटे इब्राहिम के पिता है, जो बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। और पत्नी करीना कपूर खान से सैफ बेटे तैमूर और जेह के पिता हैं।सुपर टैलेंटेड शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बेटी मिशा और बेटे ज़ैन के माता-पिता हैं। शाहिद जब शूटिंग नहीं करते हैं तब वे अपने बच्चों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। शाहिद कहते हैं, उनके बच्चे नहीं जानते कि उनके पिता वास्तव में जीने के लिए क्या काम करते हैं लेकिन हमेशा मेरी उपलब्धियों का जश्न पूरी मासूमियत से मनाते हैं।बॉलीवुड के सबसे हॉट पिता – ऋतिक रोशन दो बेटों हृदान और रेहान के पिता हैं। भले ही ऋतिक और सुज़ैन 2013 से अलग हो गए लेकिन ऋतिक दोनों बड़े होते बेटों का साथ कभी नहीं छोड़ते।सुपर फिट अभिनेता अंगद बेदी और खूबसूरत नेहा धूपिया बेटी मेहर और बेटे गुरिक के माता-पिता हैं। वह अक्सर बेटी मेहर के साथ खूब मस्ती करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते नज़र आते हैं।वर्तमान समय के सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में से एक आयुष्मान खुराना बेटे विराजवीर और बेटी वरुष्का के पिता हैं। छोटे भाई अपारशक्ति की तरह आयुष्मान भी अपने बच्चों के काफी करीब हैं। पत्नी ताहिरा कश्यप और आयुष्मान सुनिश्चित करते हैं कि दोनों मीडिया और पापराज़ी के संपर्क में न आएं। उनके बच्चों की तस्वीरें महज़ उनके सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से देखी जाती हैं। एक पिता के रूप में आयुष्मान अपने बच्चों को स्टार किड्स होने की भावना से अलग एक सामान्य बच्चों की तरह बढ़ते हुये देखना चाहते हैं।अभिनेता कुणाल खेमू और पत्नी सोहा अली खान 5 साल की मासूम बेटी इनाया कौमी के माता-पिता हैं। किसी भी पिता की तरह कुणाल भी शूटिंग के बाद अपनी बेटी के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। कुणाल ने अपनी इकलौती बेटी के लिए अपने प्यार को जताने के लिए अपनी बेटी के नाम को अपने दिल के करीब टैटू बनवाया है। प्रतिभाशाली अभिनेता अपारशक्ति खुराना प्यारी बेटी अर्जोई के पिता हैं। अपारशक्ति और पत्नी आकृति 2021 में माता-पिता बने। वे अक्सर सोशल मीडिया पर बेटी के साथ अपने वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी बेटी को संबोधित करते हुए एक लैटर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास