IFFI2022:फिल्म निर्माण के नये साज़ो-सामान की प्रदर्शनी

0
152

IFFI 53rd 2022 इंदौर स्टूडियो, सिने प्रतिनिधि। 53 वें फ़िल्म महोत्सव में इस बार फिल्म प्रॉडक्शन से जुड़े साज़ो सामान की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इसमें फिल्म के निर्माण में काम आने वाली नई प्रौद्योगिकी और उपकरणों को लेकर जानकारियां दी गईं है। इस प्रदर्शनी को देखने आ रहे फिल्म प्रेमियों को फिल्म के निर्माण और प्रस्तुति के साथ तकनीक के अंतरसंबंधों की ज़रूरी बातें समझाई जा रही हैं। यह भी दिखाया गया है कि कैसे इन यंत्रों या उपकरणों के सदुपयोग से दर्शकों को प्रभावित करने वाली एक बेहतर फ़िल्म बनाई जा सकती है। इस प्रदर्शनी का केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ही शुभारंभ किया है। प्रदर्शनी के निदेशक संदीप शहारे हैं। उन्होंने कहा,  फिल्म फेस्टिवल में फिल्म प्रौद्योगिकी की प्रदर्शनी का यह पहला संस्करण है। इसमें फिल्म निर्माण की आधुनिक तकनीक से जुड़ी बातें और उपकरणों को प्रस्‍तुत किया गया है। इस तरह से यह फिल्म के स्टुडेंट्स और इस क्षेत्र के पेशेवरों के लिये एक सुनहरा अवसर है। यहाँ आकर वे नवीनतम जानकारी ले रहे हैं। ख़ुद को अपडेट कर रहे हैं।यह प्रदर्शनी, कला अकादमी के करीब फुटबॉल ग्राउंड, डीबी रोड, पणजी में लगाई गई है। इस प्रदर्शनी में सोनी, कैनन, जेइस, रेड, लीका, अल्टास, डीजेओ, अपर्चर लाइट्स, हंसा सिने इक्विपमेंट जैसे सिनेमा उपकरणों के मैन्युफेक्चरर भाग ले रहे हैं। वे यहाँ पर अपने अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन कर रहे हैं। इनका उपयोग, उद्योग विशेषज्ञों द्वारा आज के दौर में प्रॉडक्शन के लिये किया जा रहा है। प्रदर्शनी में कैमरा, लेंस, लाइट, ग्रिप, कलर ग्रेडिंग सॉफ्टवेयर, एनीमेशन, वीएफएक्स, एआर, वीआर, ऑडियो मॉनिटर, ध्वनिकी, रीयल टाइम डबिंग, टॉक-बैक आदि के निर्माता से लेकर इनकी ख़ामियों या गड़बड़ियों को ठीक करने वाली कंपनियां भी भाग ले रही हैं। (इनपुट पीआईबी)

LEAVE A REPLY