Wednesday, August 19, 2026
Homeकला खबरेंगजानन जोशी को 'सानंद न्यास' का 'जीवन गौरव पुरस्कार'

गजानन जोशी को ‘सानंद न्यास’ का ‘जीवन गौरव पुरस्कार’

अनिलकुमार धड़वईवाले, इंदौर स्टूडियो। “सानंद न्यास” ने इस बार जीवन गौरव पुरस्कार, 94 वर्षीय उद्योगपति गजानन जोशी को प्रदान किया है। यह बुजुर्ग उद्योगपति और उनके दोनों बेटे और अन्य सदस्य 25 साल से सानंद न्यास के लाईफ मेम्बर है। देर से ही सही जयंत भिसे ने सही निर्णय लिया। इंदौर शहर के मराठी भाषी उद्योगपति गजानन जोशी बेहद प्रेरक और प्रसन्नवदन शख्सियत और उद्यमी है। उनके परिचित उन्हें प्यार से अप्पा कहकर बुलाते हैं। वयोवृद्ध गजानन जोशी आज भी सक्रिय: 94 वर्ष की उम्र में भी गजानन जोशी अपने सुपुत्र शिष्यों सुनील और अनिल के साथ ही युवाओं को अपना सक्रिय मार्गदर्शन दे रहे हैं। वे मराठी भाषियों के लिये एक बिरली मिसाल हैं। एक कामयाब उद्यमी होने के साथ ही, वे अत्यंत संवेदनशील और दरियादिल इंसान है। आत्म प्रचार से दूर रहते हुए वे हमेशा समाज के ज़रूरतमंदों की खुले दिल से मदद करते है। अमीर हैं लेकिन गुरूर उनको छू भी नहीं सका है। इंदौर स्थित गजानन जी की विशाल फैब फैक्ट्री 15 से अधिक देशों में निर्यात कर रही हैं। उनकी फैक्ट्री में 650 से अधिक कर्मचारी सेवारत हैं। उनसे सभी का नाता परिवार की तरह ही है। यह उनकी सफलता और शख़्सियत की एक बेहद महत्वपूर्ण बात भी है।  आगे पढ़िये – भारत-अमेरिका की 51 महिला निर्देशकों पर डॉ. वसुधा की नई किताब https://indorestudio.com/51-mahila-nirdeshakon-par-kitab/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास