|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
कला प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। साहित्य अकादेमी के अध्यक्ष श्री माधव कौशिक की अध्यक्षता में अकादेमी के कार्यकारी मंडल ने युवा पुरस्कार 2024 एवं बाल साहित्य पुरस्कार 2024 की घोषणा की। बैठक में 23 युवा लेखकों की पुस्तकों एवं 24 बाल साहित्यकारों के लिए पुरस्कार 2024 अनुमोदित किए गए। इन पुस्तकों को त्रिसदस्यीय निर्णायक मंडल ने निर्धारित चयन प्रक्रिया के अनुसार पुरस्कार हेतु चुना है। संस्कृत भाषा का युवा पुरस्कार बाद में घोषित किया जायेगा।
विशेष समारोह में दिये जायेंगे पुरस्कार: दोनों पुरस्कारों के लिए एक उत्कीर्ण ताम्रफलक तथा 50,000/- रुपए की सम्मान राशि प्रदान की जायेगी। पुरस्कार एक विशेष समारोह में प्रदान किए जाएँगे। हिंदी के लिए युवा पुरस्कार गौरव पाण्डेय के कविता संग्रह स्मृतियों के बीच ‘घिरी है पृथ्वी’ को प्रदान किया गया है। अंग्रेज़ी के लिए के. वैशाली की पुस्तक ‘होमलेस ग्रोइंग अप लेसबियन एंड डिस्लेक्सिक इन इंडिया’ पुरस्कृत हुए हैं। पंजाबी के लिए रणधीर के कविता-संग्रह ‘ख़त जो लिखणो रह गए’ को चुना गया है। जबकि उर्दू के लिए जावेद अंबर मिस्बाही के कहानी-संग्रह ‘स्टेपनी’ को युवा साहित्य पुरस्कार दिया गया है। बाल साहित्य के रचनाकार भी पुरस्कृत: हिंदी में बाल साहित्य के लिए देवेन्द्र कुमार की पुस्तक ‘इक्यावन बाल कहानियां’, अंग्रेज़ी में नंदिनी सेनगुप्ता की पुस्तक ‘द ब्लू हॉर्स एंड अदर अमेज़िंग एनिमलस स्टोरीज़ फ्रॉम इंडियन हिस्ट्री’ , पंजाबी के लिए कुलदीप सिंह दीप के नाटक’ मैं जलियांवाला बाग बोलदा हां’ एवं उर्दू के लिए शम्सुल इस्लाम फ़ारूक़ी के कहानी संग्रह ‘बर्फ़ का देस अंटार्कटिका’ को पुरस्कृत किया गया है। युवा पुरस्कार प्राप्त अन्य लेखक: असमिया – नयनज्योति शर्मा, जाल कोटा जुई (कहानी-संग्रह), बाङ्ला – सुतपा चक्रवर्ती, देराजे हालुद फुल, गताजन्मा (कविता-संग्रह), बोडो- सेल्फ् मेइड् राणी बर’ साइख्लुम (कहानी-संग्रह), डोगरी- हीना चौधरी, इक रंग तेरे रंगें चा (कविता-संग्रह), गुजराती- रिंकु राठोड़ ‘शर्वरी’, ….तो तमे राजी? (कविता-संग्रह), कन्नड – श्रुति बी. आर., ज़ीरो बैलेंस (कविता-संग्रह), कश्मीरी – मो. अशरफ़ ज़िया, ऐन बदस (समालोचना एवं शोधालेख), कोंकणी – अद्वैत चंद्रकांत साळगांवकार, पेडण्याचा सामारां (निबंध-संग्रह), मैथिली – रिंकी झा ऋषिका,नदी घाटी सभ्यता (कविता-संग्रह), मलयाळम् – श्यामकृष्णन आर.,मीशाक्कल्लन (कहानी-संग्रह), मणिपुरी- वाइखोम चिंगखेइंगनबा,अशिबा तूरेल (कविता-संग्रह), मराठी- देवीदास सौदागर, उसवण (उपन्यास), नेपाली- सूरज चापागाईं, क्यानभासको क्षितिज (कविता-संग्रह), ओडिआ- संजय पांडा,हु बाइआ (कहानी-संग्रह), राजस्थानी- सोनाली सुथार,सुध सोधूं जग आंगणै (कविता-संग्रह), संताली- अंजन करमाकर,जंगबहा (कविता-संग्रह), सिंधी – गीता प्रदीप रुपाणी,पेपर पर्या (लेख-संग्रह),तमिऴ – लोकेश रघुरामन,विष्णु वंधार (कहानी-संग्रह),तेलुगु- रमेश कार्तिक नायक, धावळो (कहानी-संग्रह), बाल साहित्य पुरस्कार 2024 प्राप्त अन्य साहित्यकार हैं- असमिया- रंजू हजारिका,बिपोन्ना बिस्मोई खेल (उपन्यास), बाङ्ला दीपन्विता रॉय,महिदादुर एनटिडोट (उपन्यास), बोडो- भार्जिन जेक’भा मोसाहारी, बुहुमा बयनिबो (कविता-संग्रह), डोगरी- बिशन सिंह ‘दर्दी’, कुक्कडू-कडूं (कविता-संग्रह),गुजराती- गिरा पिनाकीन भट्ट, हसती हवेली (कहानी-संग्रह), कन्नड – कृष्णमूर्ति बिळिगेरे, छूमंत्राय्यना कथेगळु (कहानी-संग्रह), कश्मीरी- मुज़फ़्फ़र हुसैन दिलबर, सोन् गोब्रेयो (कविता-संग्रह), कोंकणी- हर्षा सद्गुरू शेटये, एक आशिल्लें बायूल (उपन्यास),मैथिली- नारायणजी, अनार (कहानी-संग्रह), मलयाळम् -उन्नी अम्मायंबळम,अल्गोरिथांगाळुडे नाडु (उपन्यास), मणिपुरी क्षेत्रीमायुम सुबदानि, मालेम अतिया (उपन्यास),मराठी- भारत सासणे,समशेर आणि भूतबंगला (उपन्यास), नेपाली- वसन्त थापा,देश र फुच्चे(कविता-संग्रह), ओड़िआ- मानस रंजन सामल, गप कलिका (कहानी-संग्रह), राजस्थानी- प्रहलाद सिंह ‘झोरड़ा’, म्हारी ढाणी (कविता-संग्रह),संस्कृत- हर्षदेव माधव, बुभुक्षित: काक: (कहानी-संग्रह), संताली- दुगई टुडू, मिरु आरंग (कविता-संग्रह), सिंधी- लाल होटचंदाणी ‘लाचार’, दोस्तां जी दोस्ती (कहानी-संग्रह),तमिऴ- युमा वासुकि,थानवियिन पिरान्थनाल (कहानी-संग्रह), तेलुगु- पी. चन्द्रशेखर आज़ाद, माया लोकम् (उपन्यास)।

