Wednesday, May 13, 2026
Homeकला खबरेंगायक दिलीप कवठेकर को लाइफ़ टाइम एचिवमेंट अवार्ड

गायक दिलीप कवठेकर को लाइफ़ टाइम एचिवमेंट अवार्ड

कला प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। इंदौर की मशवरा संस्था ने शहर के वरिष्ठ गायक कलाकार दिलीप कवठेकर को लाइफटाइम एचिवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया है। मशवरा संस्था का यह संगीत रत्न अवार्ड है। मशवरा का यह कार्यक्रम स्व. डॉ.प्रवीण शर्मा की स्मृति में आयोजित हुआ। आपको बता दें, दिलीप कवठेकर पेशे से स्पेस सिस्टम के संस्थापक और सीईओ हैं। परंतु वे दिल से एक संगीत कलाकार हैं और सिने संगीत के पचासों कार्यक्रमों के साथ ही कई प्राइवेट गीतों में अपनी गायिकी के जौहर भी दिखा चुके हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.भरत शर्मा : इस सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संस्कृति मंत्रालय के सदस्य डॉ.भरत शर्मा शामिल हुए। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा, सम्मान पाना हर कलाकार के लिए यह प्रेरणा भी है कि वह अपनी कला के प्रति शिद्दत से समर्पित रहे। अपनी विधा के लिये निरंतर मेहनत करता  रहे। उन्होंने कहा, भारतीय संस्कृति में कला का विशिष्ठ स्थान है और संगीत वैसे भी आत्मिक विचारों और उसकी अभिव्यक्ति का सशक्त साधन है ऐसी कला के प्रति समर्पण, अनुशासन और प्रेम का भाव संभवतः विश्व में सर्वोपरि है। कार्यक्रम के साक्षी बने कई कलाकार: सम्मान समारोह में इंदौर शहर के गायक, संगीतज्ञ, संगीतप्रेमी, संस्था  मशवरा और संस्था अभिरुचि  के सदस्य और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के विशेष अतिथि श्री विवेक गौड़, परविंदर भाटिया, श्री पवन सिंहल, श्रीमती ऋतु केडिया और संगीत कलाकार मनीष शुक्ला, अनुभा खाड़ीलकर, गुंजन चौरसिया, असद खोकर, आशीष जैन, सुनयना ठाकुर, सतीश केसवानी, मीता क्षेत्रीय,संतोष- संगीता कुंटे, विजय राव, अभिजीत गौर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन व अतिथि स्वागत श्रीमती असिता शर्मा ने किया और संचालन और आभार प्रदर्शन डॉ. पिंकी श्रीवास्तव ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास