इंदौर स्टुडियो,केशव राय। विश्व हिंदी अकादमी मुंबई और मालवा रंगमंच समिति द्वारा आयोजित संगीत कार्यक्रम और सम्मान समारोह इस्कॉन सभागृह मुंबई में संपन्न हुआ। पार्श्व गायिका हेमलता जी की संगीत जगत में स्वर्ण जयंती के शुभ अवसर पर चिंतन बाकीवाला ने भी कुछ गीत प्रस्तुत किए। हेमलता दीदी ने उनकी प्रस्तुति को सराहा और आशीर्वाद दिया। साथ ही संगीत प्रेमियों ने भी मेरी गायकी की सराहना की। इस कार्यक्रम में फिल्म समीक्षक और जय भीम ऐप के सीईओ गिरीश वानखेड़े ने जय भीम ऐप के आगामी प्रोजेक्ट के लिये चिंतन बाकीवाला को साइन किये जाने की घोषणा की।

