Saturday, September 12, 2026
Homeकला रंगगीताजंलि ने बनाया थियेटर वेबिनार का रिकॉर्ड

गीताजंलि ने बनाया थियेटर वेबिनार का रिकॉर्ड

(शकील अख़्तर,इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम)।अभिनेत्री गीताजंलि रंगमंच के लिए सर्वाधिक वेबिनार आयोजित करने वाली  देश की पहली महिला बन गई हैं। उनका नाम एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। एशिया रिकॉर्ड ने उनकी इस उपलब्धि पर प्रशस्ति पत्र जारी किया है। उन्होंने लगातार 402 रंगमंच वेबिनार संचालित करने का रिकॉर्ड बनाया है।गीताजंलि गीत ने बीते वर्ष लॉक डाउन में रंगमंच पर मेरा मंच के ज़रिये वेबिनार की शुरुआत की थी। वह एक मुश्किल वक़्त था और लोग वेबिनार तकनीक से अनजान थे। रंगमंच से जुड़े लोगों का भी यह पहला अनुभव था। इसके बावजूद गीतांजलि ने फेसबुक और गूगल मीट एप्स के ज़रिए वेबिनार को आगे बढ़ाया। लोगों को तकनीक की जानकारी दी। और रंगमंच कला के सम्वाद को आगे बढ़ाने का काम जारी रखा। उन्होंने कुल 402 वेबिनार आयोजित किये जिसमें देश भर के कई रंगमंच कलाकार और निर्देशकों ने हिस्सा लेकर विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। ऐसा पहली बार हुआ जब देश के हर कोने के कलाकार इस वेबिनार में आये। कई बड़ी संस्थाओं ने बाद में यह काम किया। मगर तब तक गीताजंलि इस काम में बहुत आगे निकल चुकी थी।  गीतांजलि ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, यह उपलब्धि उनकी अकेली नहीं बल्कि उनका साथ देने वाले परिवार और सहयोगी मित्रों की है। उनके पति रोहित गिरवाल सेल टैक्स डिपार्टमेंट में अस्सिटेंट कमिश्नर हैं। वे भिंड में पदस्थ हैं। परंतु लॉक डाऊन के दिनों में जब भी वे ग्वालियर में घर पर रहे। पत्नी गीतांजलि की भरपूर मदद की, वे घर में कमसेकम एक वक्त किचन का काम संभालते। पत्नी को उससे काम में भरपूर सहयोग करते। वहीं गीतांजलि के तीनों बच्चे जाहन्वी,अनेरी और कृष्ण मां का भरपूर साथ देते। बारहवीं क्लास में पढ़ रही जाहन्वी वेबिनार में गेस्ट को लाइनअप करने में मदद करती, दस्वीं क्लास की अनेरी पोस्टर बनाती और 12 साल का बेटा कृष्ण दोनों बहनों की मदद करता। गीतांजलि ने कहा कि बहुत बार निराश होने के पल भी आये लेकिन परिवार के साथ आप जैसे सहयोगी मित्र हौसला बढ़ाते रहे। उन्होंने कहा कि आगे भी वे अपने अभियान को जारी रखेंगी।गीतांजलि ने हाल ही में एक थियेटर वर्कशॉप का भी आयोजन किया है। इसमे करीब 40 युवाओं ने भाग लिया। वे वे खुद भी एक नया नाटक मंचित करने वाली थीं। इस्मत चुगतई की कहानी पर आधारित यह नाटक फिलहाल कोरोना की दूसरी लहर की वजह से मंच तक पहुंचने से रूक गया है। गीताजंलि पिछले 15 साल से रंगमंच पर सक्रिय हैं। वे 25 के करीब नाटकों में अभिनय कर चुकी हैं। 5 नाटकों का उन्होंने निर्देशन किया है। एक अभिनेत्री के बतौर उन्होंने दिल्ली में संगीत कला अकादमी से ट्रेनिंग ली है। राजा मान सिंह तोमर युनिवर्सिटी से उन्होंने नाट्य विभाग में एमए किया है। वे असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिये योग्यता हासिल कर चुकी हैं। फिलहाल वे रंगमंच से जुड़े किसी विषय में पीएचडी करने का इरादा रखती हैं। (तस्वीरें: नाटक, दि गिफ्ट और आषाढ़ का एक दिन में गीताजंलि।)
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास