इंदौर स्टूडियो डॉट कॉम। देश में अपनी तरह का पहला घुमंतु नाट्य कार्यशालाओं का सिलसिला जारी है। इस के तहत 5 वर्कशॉप मुम्बई,सूरत,वडोदरा,अहमदाबाद, भीलवाड़ा में आयोजित हो चुकी हैं। इनमें कई नय कलाकार हिस्सा ले चुके हैं। घुमन्तू रंगमंच मुम्बई के कलाकार देव फौजदार का अनूठा कॉन्सेप्ट है। वे अलग-अलग शहरों में घूमकर रंगमंच की वर्कशॉप आयोजित कर रहे हैं। वे मुम्बई,सूरत,अहमदाबाद,भीलवाड़ा जैसे शहरों में वर्कशॉप आयोजित कर चुके हैं। वे रंगमंच के माध्यम से सभी को भावनात्मक रूप से जोड़ना चाहते हैं। साथ ही युवाओं को रंगमंच की बुनयादी बातें और उसके उद्देश्य के बारे में बता रहे हैं। उनका इरादा देश के कई शहरों में ऐसी मैराथन वर्कशॉप्स का इरादा है।

