Wednesday, May 20, 2026
Homeचर्चित फ़िल्म‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ के निर्माताओं को मिली जश्न की बड़ी ख़बर,...

‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ के निर्माताओं को मिली जश्न की बड़ी ख़बर, फ़िल्म बनाने के लिये मिली ‘एड ऑक्स सिनेमाज डू मोंडे ग्रांट’

सिने प्रतिनिधि,इंदौर स्टुडियो। ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ (Girls Will be Girls) के निर्माताओं को साल के अंत में खुशी और सम्मान की सबसे बड़ी ख़बर मिली है। इसके निर्माण को ‘एड ऑक्स सिनेमाज डू मोंडे ग्रांट’ (Aide Aux Cinemas Due monde) से नवाज़ा गया है। फिल्म के निर्माताओं के लिये यह ख़बर हैप्पी न्यू ईयर के जश्न से कुछ कम नहीं। इस सम्मान के बारे में इस फिल्म की प्रोड्यूसर शुचि तलाती ने कहा, ‘जब हमें हमारे फ्रांसीसी निर्माता क्लेयर चेसग्ने से यह खबर मिली, मैं अपने फोन की स्क्रीन को बस देखते ही रह गई’।
‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’
एक महिला प्रधान ड्रामा:

आपको बता दें, ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ एक महिला प्रधान ड्रामा है जिसे नवोदित शुचि तलाती ने ही लिखा है। वे इसका निर्देशन भी करेंगी। फिल्म एक माँ-बेटी के रिश्ते की खोज करती है। यह उनकी बढ़ती और घटती उम्र से जुड़ी कहानी है। ‘ऐड ऑक्स सिनेमाज डू मोंडे ग्रांट’ का उद्देश्य उन फ़िल्म निर्माताओं का समर्थन करना है, जो अनूठी कहानियों पर फिल्म बनाना चाहते हैं। इसका प्रबंधन सीएनसी और इंस्टिट्यूट फ्रैंकैस द्वारा किया जाता है। आपको बता दें ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ का निर्माण पुश बटन स्टूडियो के अलावा ‘क्रॉलिंग एंजेल फिल्म्स’ के संजय गुलाटी,पूजा चौहान और ‘डोल्से वीटा फिल्म्स’ की क्लेयर चासग्ने द्वारा किया जाएगा।
कड़ी स्पर्धा में मुश्किल था
ग्रांट पाना:
शुचि तलाती ने कहा, ‘गर्ल्स  विल बी गर्ल्स’ के लिए ऐड सिक्स सिनेमास डू मोंडे प्राप्त करना मेरा इसकी स्क्रिप्ट लिखने के वक्त से ही लक्ष्य था। हालांकि मैंने हमेशा अपने आप से कहा, ‘इसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा है और शायद हम इसे प्राप्त नहीं कर पाएंगे। मगर जब ख़बर मिली तो मैं अपने आंसू रोक नहीं सकी और मैंने अपनी टीम को जश्न मनाने के लिये बुला लिया। निश्चित रूप से अनुदान राशि हमारे लिए बहुत बड़ा प्रोत्साहन है ताकि हम बिना किसी समझौते के फिल्म को अपनी इच्छानुसार बना सकें!”
ऋचा और मैं रोमांचित
– अली फ़ज़ल
पुशिंग बटन स्टूडियोज के सह-निर्माता और सह-संस्थापक अली फज़ल ने अपने विचारों को जोड़ते हुए कहा, “ऋचा और मैं रोमांचित हैं कि नए निर्माता होने के नाते, हम अपने पहले प्रोडक्शन के लिए सही विकल्प बना रहे हैं। हम आभारी हैं हमारे फ्रांसीसी सह-निर्माता, डोल्से वीटा फिल्म्स के क्लेयर और शुचि ने हमें इस प्रतिष्ठित अनुदान को हासिल करने में उनके प्रयासों के लिए। यह हमारे पहले प्रोडक्शन को इंडो-फ्रेंच बनाता है।” फ्रांस में डोल्से वीटा फिल्मों के मालिक क्लेयर चेसग्ने ने कहा, “मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि फिल्म को एड ऑक्स सिनेमास डू मोंडे दिया गया है, जो एक बहुत ही प्रतिस्पर्धी फंड है। मेरे लिए यह 3 साल से अधिक समय तक फिल्म के विकास में मेरी भागीदारी के लिए एक पुरस्कार भी है। आर्थिक स्तर पर, यह अनुदान फिल्म को अंतरराष्ट्रीय बाजार में विशेष रूप से फ्रांस और यूरोप में अपनी पहुंच बनाने में मददगार साबित होगा’।

#गर्ल्स_विल_बी_गर्ल्स  #Girls_Will_be_Girls #शुचि_तलाती #indorestudio #इंदौर_स्टुडियो #Aide_Aux_Cinemas_Due_monde #alifazal #अली_फ़ज़ल #filmtalk #happynewyear

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास