Wednesday, May 13, 2026
Homeकला खबरेंगोविंद नामदेव के सार्थक रंगमंच की सराहनीय प्रस्तुति -मधुकर शाह, द हीरो...

गोविंद नामदेव के सार्थक रंगमंच की सराहनीय प्रस्तुति -मधुकर शाह, द हीरो ऑफ बुंदेलखंड

26 अप्रैल,खजुराहो (नीरज कुंदेर)। फिल्म अभिनेता गोविंद नामदेव के लिखित और निर्देशित नाटक- “मधुकर शाह, द हीरो ऑफ बुंदेलखंड’ की प्रस्तुतियों का सिलसिला जारी है। इसका नया शो खजुराहो में मंचित हुआ।

आपको बता दें कि फिल्म अभिनेता गोविंद नामदेव ने क्रांतिकारी मधुकर शाह पर यह नाटक खासे शोध के बाद लिखा है। कई लेखों और शोध की कड़ियों को जोडकर मधुकर शाह के जीवन को उन्होंने नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया है। नाटक लोक नाट्य शैली पर आधारित है। इसमें कलाकारों ने शानदार अभिनय भी किया है। गोविंद नामदेव का कहना है कि मेरा प्रयास है कि जो भी प्ले हों, वे मीनिंग फुल हों सिर्फ मनोरंजक न हों। नाटक से समाज को संदेश मिले। गोविंद नामदेव सागर संभाग को रंगमंच के क्षेत्र में एक बार फिर नई पहचान देने में जुटे हैं। उनका कहना है कि वे लगातार सागर में रहते हुए रंगमंच के लिये सार्थक काम करना चाहते हैं।गोविंद नामदेव 2014 से ही इस नाटक के मंचनों में जुटे हुए हैं। पहले यह नाटक 50 कलाकार मंचित करते थे। मगर अब करीब 25 कलाकार इस नाटक में अभिनय करते हैं। इस नाटक के अब तक 11 शोज़ हो चुके हैं। पहले सागर फिर खजुराहो के बाद अब इस नाटक का खजुराहो में मंचन हुआ है। नाटक के मंचन पन्ना, छतरपुर, भोपाल और जबलपुर में भी होना है।

( इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम  https://indorestudio.com/ कलाकारों और कला गतिविधियों  की वीडियो वेबसाइट है। इस वेबसाइट पर आप अपनी कला गतिविधियों के वीडियो ,सूचनाएं ,खबरें हमें indorestudio@gmail.com पर ई मेल कर सकते हैं। अपने शहर,कस्बे,गांव से जुड़े कलाकारों और कला आयोजनों की जानकारियां, वीडियो, उपलब्धि हमसे शेयर कर सकते हैं। हमसे जुड़ने के लिये अपने सुझाव भेज सकते हैं। – टीम इंदौर स्टुडियो। )

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास