Wednesday, April 15, 2026
Homeकला खबरेंग्वालियर में पांच दिवसीय कला कार्यक्रमों का होगा आयोजन

ग्वालियर में पांच दिवसीय कला कार्यक्रमों का होगा आयोजन

कला प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। ग्वालियर में रंग शिल्प समिति की हाल ही में बैठक संपन्न हुई। बैठक में वर्ष 2025 में तीन पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस श्रृंखला का प्रथम कार्यक्रम फरवरी माह में आयोजित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पहले रंग शिल्प समिति हर वर्ष दिसंबर माह में सफलता पूर्वक कला पखवाड़ा मनाती रही है। इस वर्ष तानसेन शताब्दी समारोह को मध्य नजर रखते हुए अपेक्षित बदलाव किया गया है। कला जन-आंदोलन के लिये करेंगे प्रयास: संस्था के अध्यक्ष केपी श्रीवास्तव तथा सचिव धृतिवर्धन गुप्ता ने बताया कि समिति कला जन-आंदोलन की दृष्टि से व्यापक सामाजिक जुड़ाव के लिए काम करेगी। बैठक मैं नगर के प्रख्यात समाजसेवी श्री केशव पांडे सहित समिति के सक्रिय सदस्यों ने शालेय विद्यार्थियों में कला दृष्टि अभिप्रेरण प्रयासों को गति देने का भी निर्णय लिया। बैठक में वरिष्ठ कलाकार प्रकाश सक्सेना ‘बत्ती, चंद्रसेन जाधव, रमन भटनागर, प्रमोद पतकी, श्रीमती शोभा सक्सेना एंव स्नेह लता यादव सहित विशिष्ट जन उपस्थित थे। उन्होंने ग्वालियर के कला विद्यार्थियों, कलाकारों और कला प्रेमियों से समिति के साथ अधिक से अधिक संख्या में जुड़ेने की अपील की है। आगे पढ़िये – मेरे अमूर्त चित्रों में है मायावी और रहस्यमय जगत, वाज़दा ख़ान – https://indorestudio.com/amoort-chitra-vazda-khan/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास