कला प्रतिनिधि,इंदौर स्टुडियो। ग्वालियर में सर्वधर्म संगीत एवं कला महाविद्यालय तथा मेरा मंच सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक संस्था द्वारा आयोजित 30 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। प्रारंभ में मुंबई के रंगमंच विशेषज्ञ विभांशु वैभव ने माँ सरस्वति की अराधना की। श्री विभांशु ने इस आवासीय कार्यशाला के लिये सर्वधर्म महाविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गये भवन और वातावरण की प्रशंसा की।
नाट्य कार्यशाला मे मध्यप्रदेश,उत्तरप्रदेश,झारखंड,महाराष्ट्र प्रदेशों से आये छात्र भी हिस्सा ले रहे हैं। आज के उदघाटन सत्र में अतिथि के रूप में पूर्व एडिशनल एसपी श्री प्रदीप सिंह चौहान महऋषि गालव, साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कश्यप, मेरा मंच की गीतांजलि गीत, सर्वधर्म महाविद्यालय के डॉ. एपीएस चौहान, श्रीमती करुणा चौहान श्री अक्षय प्रताप चौहान विशेष रूप से उपस्थित थे। इस आवासीय कार्यशाला के आयोजन के लिये सभी ने गीतांजली गिरवाल की प्रशंसा की। इसे युवाओं को रचनात्मक दिशा देने का एक अच्छा प्रयास बताया। संचालन श्रीमती रजनी दीक्षित ने किया। आभार बृजबाला शर्मा ने माना।

