Wednesday, June 17, 2026
Homeकला खबरेंग्वालियर में बुन्देली स्वांग शैली पर आधारित नाट्य कार्यशाला 

ग्वालियर में बुन्देली स्वांग शैली पर आधारित नाट्य कार्यशाला 

इंदौर स्टूडियो,कला प्रतिनिधि। ग्वालियर में वीमेंस नाट्य संस्था और मेरा मंच के संयुक्त तत्वधान में 1 दिसंबर 2022 से 25 दिवसीय राष्ट्रीय लोक नाट्य कार्यशाला शुरू हो गई है। बुंदेली स्वांग शैली में यह नाट्य कार्यशाला आयोजित की जा रही है। कार्यशाला का शुभारम्भ रंगमंच के वरिष्ठ कलाकार और वीमेंस नाट्य संस्था के संरक्षक संजय अरोरा ने किया। संस्था की सचिव और निर्देशक गीतांजलि गीत ने बताया कि कार्यशाला का निर्देशन संतोष पांडे करेंगे। श्री पांडे प्रख्यात बुन्देली स्वांग गुरु है। उन्होंने अपने पिता श्री राम सहाय से बुन्देली स्वांग की शिक्षा प्राप्त की। श्री राम सहाय जी को लोक कला के क्षेत्र में पद्मश्री की उपाधि प्रदान की गई है। संतोष पांडे जी के सानिध्य में संस्था के नवोदित कलाकार स्वांग शैली की बारीकियों को सीखेंगे। कार्यशाला के दौरान स्वांग शैली पर आधारित एक नाटक भी तैयार किया जाएगा। नाटक का मंचन कार्यशाला के समापन के दिन किया जायेगा। गीताजंलि के अनुसार, ग्वालियर में अपनी तरह की यह पहली नाट्य कार्यशाला है। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती नीतू राजपूत के अनुसार,  ग्वालियर में पहली बार इस तरह की कार्यशाला आयोजित हो रही है। विशेष बात ये है कि श्री पांडे द्वारा प्रशिक्षित बुन्देली स्वांग शैली के कलाकार पूरे आज इस लोक नाट्य शैली को अपनी-अपनी तरह से आगे बढ़ा रहे हैं। संस्था पूर्व में भी बुन्देली भाषा पर हास्य नाटक का मंचन कर चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास