Wednesday, May 13, 2026
Homeकला खबरेंग्वालियर में जयपुर आर्ट समिट,आयेंगे 15 देशों के 111 कलाकार

ग्वालियर में जयपुर आर्ट समिट,आयेंगे 15 देशों के 111 कलाकार

इंदौर स्टूडियो, कला प्रतिनिधि। आर्ट समिट का वार्षिक आयोजन इस साल ग्वालियर में होगा। पाँच दिवस का यह कला शिखर सम्मेलन 16 से 20 दिसंबर तक स्थानीय गालव सभागार में होगा। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में 15 देशों के 111 कलाकार हिस्सा लेंगे। यह पहला मौका है जब जयपुर आर्ट समिट (Jaipur Art Summit) का आयोजन ग्वालियर में हो रहा है। कला के इस बहुविध आयोजन को सफल बनाने के लिये स्थानीय संयोजन और समन्वयन समिति पूरे उत्साह से जुट गई है।किन-किन देशों के आयेंगे कलाकार?
ग्वालियर संस्करण की कार्यक्रम निदेशक डॉ.अमिता खरे के मुताबिक, समिट में साउथ कोरिया, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, इजिप्ट, बहरीन, मोरक्को, सऊदी अरब, कुवैत, लेबनान, ईरान, जॉर्जिया, सिंगापुर, ग्रीस, फ्रांस और नीदरलैंड से प्रख्यात कलाकार हिस्सा लेने आ रहे हैं। वे गालव सभागार में जीवंत रूप से कला प्रेमियों के सामने अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
ईरान की मीनाकारी और नक्काशी:
नक्काशी और मीनाकारी के लिए दुनिया में मशहूर ईरान की विभिन्न कलाओं के प्रदर्शन भी समिट में होगा। साथ ही कुवैत, सऊदी अरब, इजिप्ट, मोरक्को, बांग्लादेश, बहरीन, लेबनान और अफगानिस्तान के कलाकार, भारत के कैलीग्राफ़ी कलाकारों के साथ मिलकर अपनी कला को नये आयाम देंगे। इस दौरान दर्शकों और कला प्रेमियों को वैश्विक कैलीग्राफी के विभिन्न रूपों को देखने, समझने और सीखने का अवसर मिलेगा। कला की विविधता के होंगे दर्शन:
कलाकार कैनवास, रंग और कागज पर ही नहीं बल्कि अपने शरीर को भी कैनवास का रूप देंगे। विभिन्न  प्रकार की आकृतियों, और मनोभावों को ही अपनी अभिव्यक्ति का माध्यम बनाएंगे। कार्यक्रम में कला क्षेत्रों के नए अनुभवों, प्रयोगों और विचारों के आदान-प्रदान होगा, उसपर संवाद के कार्यक्रम भी होंगे।शास्त्रीय संगीत के कार्यक्रम भी होंगे:
डॉ. अमिता खरे ने बताया, समिट में कला शिविर, कला प्रदर्शनी, वीडियो आर्ट, कैलीग्राफी, कला पर परिचर्चा, ईरानी क्राफ्ट, ग्रंथ विमोचन, लोक जनजातीय और पारंपरिक कला का जीवंत प्रदर्शन, एकल कला प्रदर्शन और शास्त्रीय संगीत के गायन, वादन और नृत्य आदि के कार्यक्रम होंगे। यह कार्यक्रम सभी कलाकारों, कला प्रेमियों खुला रहेगा। ग्वालियर के कला प्रेमियों के लिये आयोजन एक बड़ी सौगात होगा। ग्वालियर में इस आयोजन के समन्वयन और संयोजन में डॉ. शैलेन्द्र भट्ट,डॉ.अमिता खरे, प्रो. एस के द्विवेदी, प्रो.केशव सिंह गुर्जर और ख्यात मूर्तिकार श्री सुभाष अरोरा अपनी सहयोगी टीम के साथ जुटे हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास