Saturday, September 12, 2026
Homeकला खबरेंग्वालियर में शश्विता का सराहनीय ‘सोलो परफॉरमेंस’,इस्मत चुग़तई की कहानी पर यादगार...

ग्वालियर में शश्विता का सराहनीय ‘सोलो परफॉरमेंस’,इस्मत चुग़तई की कहानी पर यादगार प्रस्तुति

इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। ग्वालियर में इस्मत चुग़तई की कहानी ‘ छुईमुई’ पर शश्विता शर्मा ने सशक्त एकल अभिनय प्रस्तुत किया। उनका ये सोलो एक्ट दर्शकों को एक अलग ही अनुभव दे गया। शश्विता ग्वालियर से ही नाता रखती हैं और वे एक अरसे से मुंबई में रहते हुए फिल्म और टीवी धारावाहिकों के लिये भी काम कर रही हैं। छुईमुई की संवेदनशील कहानी को जिस तरह से शश्विता ने दर्शकों के सामने अभिनीत किया,उसने दर्शकों को अभिभूत कर दिया। उनकी ये एकल प्रस्तुति माधव नगर में हाल ही में आयोजित की गई। प्रस्तुति के बाद दर्शकों की प्रतिक्रियाओं पर शश्विता ने अपनी अपनी बात भी रखी। उनके सवालों का जवाब भी दिया।

सोलो परफॉरमेंस को देखने आए दर्शकों को लगा जैसे वे  स्टीम इंजन के युग में तूफान मेल पर सफर कर रहे हो और उनके  साथ हो भाभी जान, उनकी परिचारिका, ननद और मांगकर खाने वाली मजबूत किस्म की महिला।। सभी रेल के डिब्बे में जबरदस्ती सवार हो गई हैं l डिब्बे में बने शौचालय के दरवाजे पर बैठे-बैठे सहज ही बच्चे को जन्म देती है और फिर खुद को संभालती हुई बच्चे के साथ अगले पड़ाव पर उतरकर हालात का सामना करते हुए मुस्कुराते-मुस्कुराते चल देती है l गर्भवती भाभी जान का अमल गिर जाता है  और वो अपने अनिश्चित भविष्य को देखते हुए दुनिया से विदा हो जाती है l जितनी अद्भुत इस्मत आपा की ये कहानी है, उतनी ही लाजवाब प्रस्तुति ने इस परफॉरमेंस को यादगार बना दिया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास