Wednesday, May 13, 2026
Homeकला खबरें'बरेदी का स्वांग' नाटक से होगा ग्वालियर नाट्य महोत्सव का शुभारंभ

‘बरेदी का स्वांग’ नाटक से होगा ग्वालियर नाट्य महोत्सव का शुभारंभ

इंदौर स्टूडियो,कला प्रतिनिधि। ग्वालियर में तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव का शुभारंभ 28 दिसंबर से महाराज बाड़े पर मौजूद टाउन हॉल में होगा। पहले दिन बुंदेली नाटक ‘बरेदी का स्वांग’ का मंचन होगा। वीमेंस नाट्य संस्था की इस प्रस्तुति का निर्देशन संतोष पांडे ने किया है। महोत्सव का शुभारंभ शाम साढ़े छह बजे ग्वालियर के नगर निगम उपायुक्त शिशिर श्रीवास्तव करेंगे। यह महोत्सव संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली और संस्कृति संचालनालय भोपाल के सहयोग से हो रहा है। कार्यक्रम दर्शकों के लिये नि:शुल्क है।
यह जानकारी वीमेंस नाट्य संस्था,ग्वालियर की सचिव गीतांजलि गीत ने दी। उन्होंने बताया, समारोह में 28 से 30 दिसंबर तक नाटकों के मंचन के साथ ही हर दिन दोपहर तीन बजे से ‘रंग संवाद’ कार्यक्रम भी होंगे। पहले दिन ‘रंगमंच और संगीत’ विषय पर चर्चा होगी। इसमें संतोष पांडे के साथ ही अद्भुत कला एवं विज्ञान मंच ग्वालियर के सचिव अशोक सेंगर,राजरानी शर्मा, अभिषेक देवनारायण एवं पवन झा चर्चा करेंगे। 29 दिसंबर को नगर के रंगकर्मी विमल वर्मा, डॉ हिमांशु द्विवेदी, प्रदीप दीक्षित चारु चित्र एवं अशोक आनंद से ‘बदलता रंगमंच’ विषय पर संवाद करेंगे। समारोह के अंतिम दिन ‘रंगमंच और तकनीक’ विषय पर समन्वय सांस्कृतिक शिक्षा समिति के सचिव संजय सिंह जादौन, विभा श्रीवास्तव, राजेश पाल पुष्प, रविंद्र जगताप एवं संजय अरोरा जी से संवाद करेंगे। पहले दिन नाटक ‘बरेदी का स्वांग’ के बाद आने शेष दो दिनों में मैथिली भाषा में ‘टुटल तागक एकटा’, ‘बादशाहत का खात्मा’ ‘गांधारी’ और ‘रणभूमि की नायिका’ के मंचन होंगे। साथ ही अंतिम दिन कृतेन्द्र सिंह सूर्यवंशी अपने साथी कलाकारों के साथ बुंदेली रंग संगीत प्रस्तुत करेंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास