Wednesday, May 20, 2026
Homeकला खबरेंहबीब तनवीर राष्ट्रीय नाट्य स्पर्धा में 11 नाटकों का मंचन

हबीब तनवीर राष्ट्रीय नाट्य स्पर्धा में 11 नाटकों का मंचन

रायपुर, इंदौर स्टूडियो डॉट कॉम। सुप्रसिद्ध नाट्य निर्देशक, लेखक, शायर पदम विभूषण हबीब तनवीर के नाम से उनके शहर रायपुर में नाट्य गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ फिल्म एंड विजुअल आर्ट सोसाइटी रायपुर आगामी 14 दिसंबर से 18 दिसंबर तक आयोजित हबीब तनवीर नाट्य स्पर्धा में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 11 टीमें हिस्सा ले रही है। 14 दिसंबर से 18 दिसंबर तक होने वाली इस नाट्य स्पर्धा का प्रारंभ लोक नाट्य मंडली की प्रस्तुति से होगा। स्पर्धा में छत्तीसगढ़ के 4 महाविद्यालय तथा मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के 6 अव्यवसायिक नाट्य समूह भाग ले रहे हैं।

निशुल्क देख सकेंगे दर्शक : इस नाट्य स्पर्धा में प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक नाटकों की प्रस्तुति होगी। छत्तीसगढ़ फिल्म एण्ड विजुवल आर्ट सोसाइटी, रायुपर की ओर से जनमंच, सेक्टर-8 एचआईजी 27 सड्डू, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अंबुजा मॉल के पीछे, साइंस सेंटर के पास नाटकों का प्रदर्शन किया जाएगा। नाटकों का यह प्रदर्शन दर्शकों के लिए भी खुला हुआ है। नाटक देखने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं है।हबीब तनवीर नाट्य स्पर्धा में मंचित किए जाने वाले नाटकों में 14 दिसबर को लोकनाट्य स्पर्धा के अंतर्गत गंवई लोक नाट्य संस्था मोंहदी द्वारा शाम 5 बजे “अलकरहा“ निर्देशन परमेश्वर बर्रा द्वारा लोक नाट्य की प्रस्तुति होगी। 15 दिसंबर को शौकिया नाट्य समूह स्पर्धा में शमिल रंग दक्ष सांस्कृतिक मंच रायपुर द्वारा शाम को “भटकते सिपाही” का मंचन किशोर वैभव अजय के निर्देशन में किया जायेगा। इसका निर्देशन महाविधालयिन  स्पर्धा के अंतर्गत IIT भिलाई की टीम “जंग“ नाटक तथा धमतरी पीजी कालेज द्वारा ”अंत हाजिर हो“ निर्देशक आशिष साहू की प्रस्तुति की जायेगी।16 दिसंबर को महाविद्यालयिन नाट्य स्पर्धा के अंतर्गत डॉ. के. पद्मावती यादव तामस्कर स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग के विधार्थी शाम 5 बजे भाविक रूपडा द्वारा निर्देशित नाटक  “ख्वाहिशें”  की प्रस्तुति करेंगें। 16 दिसंबर को ही वीमेंस थिएटर क्लब ग्वालियर द्वारा 7.30 बजे प्रेमचंद द्वारा लिखित तथा गीतांजलि द्वारा निर्देशित नाटक “बड़ी जिज्जी“  की प्रस्तुति की जाएगी।

17 दिसंबर को कमला देवी महाविद्यालय रायपुर के द्वारा नाट्य मंचन किया जाएगा। इसी दिन डॉ. राधाबाई शासकीय नवीन कन्या महाविधालय की छात्राओ द्वारा विष्णु प्रभाकर की रचना पर आधारित नाटक सांप और सीढी नाटक का मंचन किया जायेगा। इस नाटक का निर्देशन डॉ गौरी अग्रवाल ने किया है। 18 दिसंबर को सृजन रंग यात्रा दल राजनांदगांव के द्वारा “भुवनेश्वर दर भुवनेश्वर“ तथा लिटिल फ्लावर भिलाई के द्वारा “इन इस्पेक्टर काल्स“ की प्रस्तुति की जाएगी। इसी दिन सबरंग ललित कला अकादमी इंदौर द्वारा लक्ष्मीनारायण लाल द्वारा लिख्त और प्राजंल श्रोत्रिय द्वारा निर्देशित नाटक “काफी हाउस में इंतजार“ का मंचन किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास