कला प्रतिनिधि,इंदौर स्टुडियो। शहर की संस्था म्यूज टेम्पल द्वारा आयोजित ‘द वाइस ऑफ टुडे’ ( The Voice of Today) का ग्रैंड फाइनल अभिनव कला समाज सभागृह में संपन्न हुआ। हर्षिता जायसवाल ने प्रथम, निलेश राजपूत ने द्वितीय और राहुल सोहारे ने तृतीय पुरस्कार जीता। रचना शर्मा और संजीव चौरसिया निर्णायक रहे। कार्यक्रम का संचालन अन्नु शर्मा ने किया।
विजेताओं को ताराचंद अग्रवाल,बाबू राजौरिया, भरत शर्मा, प्रवीण कुमार खारीवाल और गोवर्धन लिंबोदिया ने नगद राशि और ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिये गये। प्रतियोगिता मां कैला देवी फिल्म्स, साहेब कन्सट्रक्शन और आर्टिस्ट मेकर द्वारा प्रायोजित की गई।

