Wednesday, May 13, 2026
Homeकला खबरेंहेमंत शर्मा और अनंत विजय को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार की घोषणा

हेमंत शर्मा और अनंत विजय को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार की घोषणा

इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। ‘टीवी 9 भारतवर्ष’ के न्यूज डायरेक्टर हेमंत शर्मा और वरिष्ठ लेखक तथा पत्रकार अनंत विजय को हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार में उत्कृष्ट योगदान के लिए गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की गई है। यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है। पुरस्कार के तहत पांच लाख रुपए का नकद पुरस्कार, शॉल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

केंद्रीय हिंदी सस्थान, आगरा द्वारा वर्ष 2018 के लिए हिंदी सेवी विद्वानों के इन दोनों नामों के साथ ही अन्य सभी 12 श्रेणियों में पुरस्कार पाने वाले विद्वानों के नामों की सूची भी जारी की है। केंद्रीय मंत्री और हिंदी शिक्षण मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रधान, हिंदी शिक्षण मंडल के उपाध्यक्ष अनिल शर्मा जोशी और संस्थान की निदेशक प्रो. बीना शर्मा द्वारा यह सूची जारी की गई। गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार पाने वाले हेमंत शर्मा को इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार का ‘यश भारती सम्‍मान’ पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है। बनारस में जन्मे हेमंत शर्मा ने हिंदू विश्‍वविद्यालय से शोध किया है। उनकी चार पुस्‍तकों के अलावा ‘अयोध्‍या का चश्‍मदीद’ और ‘युद्ध में अयोध्‍या’  चर्चित किताबें रही हैं। अनंत विजय ने भागलपुर विश्वविद्यालय से बीए ऑनर्स (इतिहास) किया है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट, बिजनेस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा की शिक्षा प्राप्त की। उनकी प्रमुख रचनाओं में ‘प्रसंगवश’, ‘कोलाहल कलह में’, ‘लोकतंत्र की कसौटी’, ‘बॉलीवुड सेल्फी’ और ‘अमेठी संग्राम’ आदि  चर्चित रही हैं। बता दें कि गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार’ पुरस्कार हिंदी पत्रकारिता और रचनात्मक साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य तथा विशिष्ट योगदान करने वालों को मिलता है। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष दो लोगों को प्रदान किया जाता है।
केंद्रीय हिंदी संस्थान द्वारा किन 12 श्रेणियों में जिन विद्वानों को सम्मानित करने की घोषणा की गई है, वह आप यहां देख सकते हैं।
गंगा शरण सिंह पुरस्कार: 1- के. श्रीलता (केरल) 2- बलवंत जानी (गुजरात) 3- एल. वी. के. श्रीधरन (तमिलनाडु) 4- राजेन्द्र प्रसाद मिश्र (ओडिशा) / गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार: 1- अनंत विजय (बिहार) 2- हेमंत शर्मा (बनारस, उत्तर प्रदेश) /आत्माराम पुरस्कार:1- कृष्ण कुमार मिश्र (जौनपुर, उत्तर प्रदेश) 2- प्रेमव्रत शर्मा (गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश) /सुब्रह्मण्य भारती पुरस्कार: 1- बालस्वरूप राही (दिल्ली) 2- माधव कौशिक (हरियाणा)/ महापंडित राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार: 1- नर्मदा प्रसाद उपाध्याय (मध्य प्रदेश) 2- जयप्रकाश (चंडीगढ़)/
डॉ. जॉर्ज ग्रियर्सन पुरस्कार: 1- हाइंस वरनर वैसलर (जर्मनी) 2- शरणगुप्त वीरसिंह (श्रीलंका)/
पद्मभूषण डॉ. मोटूरी सत्यनारायण पुरस्कार: 1- स्वामी संयुक्तानंद (फीजी) 2- मृदुल कीर्ति (अमेरिका)/ सरदार वल्लभ भाई पटेल पुरस्कार:1- जीत सिंह जीत (दिल्ली) 2- रवींद्र सेठ (गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश) / दीनदयाल उपाध्याय पुरस्कार:1- सच्चिदानंद जोशी (मध्य प्रदेश) 2- चंद्र प्रकाश द्विवेदी (राजस्थान) / स्वामी विवेकानंद पुरस्कार: 1- मनोज कुमार श्रीवास्तव (मध्य प्रदेश) 2- सरोज बाला (पंजाब) / पंडित मदन मोहन मालवीय पुरस्कार: 1- अतुल कोठारी (राजस्थान) 2- राजकुमार भाटिया (दिल्ली) / राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन पुरस्कार: 1.रमेश चंद्र नागपाल (गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश) 2- शैलेंद्र कुमार अवस्थी (लखनऊ, उत्तर प्रदेश)

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास