Wednesday, May 13, 2026
Homeचर्चित फ़िल्महोमकमिंग के प्रमोशनल गीत की दिलचस्प है कहानी, विटेंज ट्रॉम में शूटिंग...

होमकमिंग के प्रमोशनल गीत की दिलचस्प है कहानी, विटेंज ट्रॉम में शूटिंग अनूठा अनुभव

सिने प्रतिनिध,इंदौर स्टुडियो। फिल्म ‘होमकमिंग’ Sony Liv पर प्रदर्शित हो चुकी है। परंतु फिल्म के लिये सौम्यजीत मजूमदार प्रमोशनल वीडियो गीत कैसे जुड़ा, इसकी कहानी भी कम दिलचस्प नहीं। बता दें कि ‘जुगनू होते हैं’ नाम के इस गीत को रश्मित और दिग्गज शायर राहत इंदौरी के बेटे गीतकार-गायक और संगीतकार समीर राहत ने आवाज़ दी है। इस म्युज़िकल फ़िल्म में सयानी गुप्ता, तुषार पांडे, हुसैन दलाल, सोहम मजूमदार, प्लातिबा बोरठाकुर और तुहिना दास ने मुख्य भूमिकाएँ निभाईं हैं।
विंटेज ट्रॉम में फिल्मांकन
नया कॉन्सेप्ट
:
सौम्यजीत बताते  हैं, “हम कोलकाता में प्रमोशनल म्यूज़िक वीडियो शूट करना चाहते थे। एक विंटेज ट्राम में वीडियो शूट करने का कॉन्सेप्ट हमारे मन में विचार आया। कोलकाता में हमारे साथ समीर और रश्मीत का शामिल होना बहुत अच्छा रहा। एक डिपो से दूसरे डिपो में यात्रा करना और एक मिनी क्रू के साथ ट्राम के अंदर शूटिंग करना मज़ेदार था। फिल्म स्कूल की मेरी बैचमेट रुशा ने आंशिक रूप से म्यूज़िक वीडियो शूट किया।
गीत में धुन और शब्द की मिठास:
समीर राहत कहते हैं, “जुगनू होते हैं, गाने की रूह और तजुरबा इसकी मिठास में है। हमने एक ऐसा गीत बनाया जिसमें धुन और शब्द पर ही ध्यान दिया गया है। कोलकाता में शूटिंग करना हमेशा से मेरा सपना था। यह पूरी दुनिया में मेरे पसंदीदा शहर में से एक है। यहां कला और संस्कृति से जुड़े मेरे कई दोस्त भी हैं। ट्राम में फिल्मांकन का अलग आनंद रहा।
जुगनू का फ़िल्मांकन एक
जादुई अनुभव
:
गायिका रश्मित कौर ने कहा, “‘जुगनू होते हैं’ गाना मेरे लिए एक जादुई अनुभव था। मुझे गीत के बोल,रचना और गाने के बारे में सब कुछ पसंद है। यह हमेशा करीब रहेगा मेरे दिल के। मुझे भी पहली बार सौ साल पुराने किसी ट्राम में बैठने का मौका मिला। फिल्म के लिये शुरुआती प्रतिक्रिया अच्छी मिल रही है। मैं इससे भी उत्साहित हूँ।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास