Thursday, October 15, 2026
Homeकला खबरेंलंदन की संसद 'हाउस ऑफ़ कॉमन्स' में डॉ. भरत शर्मा का सम्मान

लंदन की संसद ‘हाउस ऑफ़ कॉमन्स’ में डॉ. भरत शर्मा का सम्मान

विशेष प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। लंदन की संसद ‘हाउस ऑफ़ कॉमन्स’ में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सदस्य डॉ. भरत शर्मा का सम्मान किया गया है। अवार्ड और प्रशस्ति पत्र के साथ उनका सम्मान लंदन के सांसद डॉ. वीरेंद्र शर्मा और यूनाइटेड किंगडम में राज परिवार के प्रतिनिधि और लंदन के सुरक्षा अधीक्षक श्री साइमन ओवेन्स ने किया। मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. शर्मा को यह सम्मान भारतीय संस्कृति, कला और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिये उनके प्रयासों को लेकर दिया गया है। ख़ास बात ये है कि कार्यक्रम विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले 30 अन्य शख़्सियतों को भी पुरस्कृत किया गया है। कार्यक्रम का संचालन वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड के अध्यक्ष एडवोकेट संतोष शुक्ला और अतिथियों का स्वागत सुश्री सुचिता शुक्ला ने किया।हर भारतवासी का हुआ सम्मान: इस अवसर डॉ. भरत शर्मा ने कहा – ‘यह सम्मान मेरा नहीं वरन् हर उस भारतवासी का सम्मान है जो अपने-अपने क्षेत्र में समाज को अपना योगदान दे रहे हैं। इसका श्रेय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व केंद्रीय संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा के मार्गदर्शन को जाता है। इस सम्मान से मेरी ज़िम्मेदारी और भी बढ़ गई है और भविष्य में मैं भारत की विरासत को समृद्ध बनाने में और भी बेहतर प्रयास करता रहूँगा’।0 प्रतिभाशाली व्यक्तित्व सम्मानित: समारोह में विभिन्न देशों से आये कुल तीस प्रतिभाशाली व्यक्तियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में लंदन ट्रेड के शैडो मिनिस्टर से गैरेथ थॉमस, अंतर राष्ट्रीय सिद्धाश्रम शक्ति सेंटर के गुरुजी राजराजेश्वर, लार्ड रेमी रेंजर, वेस्ट स्कॉटलैंड से सांसद पैम गोसाल, मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, भारत सरकार में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले, ग्लोबल इण्डियन ऑर्गेनाइज़ेशन के उपाध्यक्ष महेंद्र जडेजा, डॉ दिवाकर सुकुल और राकेश शुक्ल मौजूद थे। कार्यक्रम में लंदन प्रेस मैगज़ीन का भी विमोचन किया गया। आगे पढ़िये –

हर राज्य के ट्रैडिशनल ट्राइबल आर्ट में है कुछ अलग बात

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास