Wednesday, June 17, 2026
Homeचर्चित फ़िल्मIFFI 2025: गोवा बना वंडर लैंड, सड़कों पर संस्कृति का उत्सव

IFFI 2025: गोवा बना वंडर लैंड, सड़कों पर संस्कृति का उत्सव

सिने प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) ने इस बार परंपरा की सीमाओं को तोड़ते हुए गोवा को एक जीवंत वंडरलैंड में बदल दिया। उद्घाटन समारोह ने पूरे शहर को सांस्कृतिक और सिनेमाई ऊर्जा से भर दिया, जहाँ कलाकारों, परफॉर्मर्स और सिने प्रेमियों ने सड़कों को रचनात्मकता का धड़कता गलियारा बना दिया।सिनेमाई उत्कृष्टता का मंच: गोवा के राज्यपाल श्री पुसापति अशोक गजपति राजू ने इफ्फी को वैश्विक सहयोग और सिनेमाई उत्कृष्टता का मंच बताया। मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने गोवा को भारत की “रचनात्मक राजधानी” बनाने का संकल्प व्यक्त किया और पीएम नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण को भारतीय सिनेमा की अंतरराष्ट्रीय पहचान का श्रेय दिया।परंपराओं का सांस्कृतिक कार्निवाल: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने महोत्सव को विविध परंपराओं का सांस्कृतिक कार्निवल बताया और भारत की बढ़तीऑरेंज इकॉनमी पर प्रकाश डाला। उन्होंने दिवंगत मनोहर पर्रिकर को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने गोवा को इफ्फी का स्थायी घर बनाने में अहम भूमिका निभाई।80 देशों की फिल्मों का प्रदर्शन: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव श्री संजय जाजू ने बताया कि इस बार लगभग 80 देशों की फिल्मों का सबसे बड़ा संग्रह प्रस्तुत किया जा रहा है, साथ ही AI फिल्म हैकाथॉन और वेव्स फिल्म बाजार जैसी नई पहलें इफ्फी को तकनीक और नवाचार का अग्रणी मंच बना रही हैं। परेड उत्सव के दौरान अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण को सम्मानित किया गया। छोटा भीम, मोटू पतलू और बिट्टू: दो दर्जन से अधिक झांकियों, पारंपरिक नृत्य प्रस्तुतियों और एनिमेटेड कैरेक्टर्स—छोटा भीम, मोटू पतलू और बिट्टू बहानेबाज़—ने परेड को जीवंत बना दिया। इस भव्य उद्घाटन ने आने वाले सिनेमाई उत्सव के दिनों के लिए एक उत्साहपूर्ण माहौल तैयार किया।

सबसे पुराना और सबसे बड़ा सिनेमा सेलिब्रेशन: 1952 में शुरू हुआ, भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) दक्षिण एशिया का सबसे पुराना और सबसे बड़ा सिनेमा सेलिब्रेशन है। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एनएफडीसी) और गोवा राज्य सरकार की एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा (ईएसजी) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित होता है। इफ्फी को वास्तव में जो ख़ास बनाता है, वह है इसका इलेक्ट्रिक मिक्स—इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन, कल्चरल शोकेस, मास्टर क्लास, ट्रिब्यूट और हाई-एनर्जी वेव्स फिल्म बाज़ार। 20 से 28 नवंबर तक गोवा के कोस्टल बैकग्राउंड में इसका 56वां संस्करण जारी है। आगे पढ़िये -AI के दौर में Voice Actor का क्या होगा? https://indorestudio.com/ai-ke-daur-me-voice-actor/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास