Wednesday, August 19, 2026
Homeचर्चित फ़िल्मIFFI 2025: ‘द ब्लू ट्रेल’ ने किया महोत्सव का आगाज़

IFFI 2025: ‘द ब्लू ट्रेल’ ने किया महोत्सव का आगाज़

सिने प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के 56वें संस्करण की शुरुआत ब्राज़ीलियाई निर्देशक गैब्रियल मस्कारो की डायस्टोपियन फिल्म द ब्लू ट्रेल’ (पुर्तगाली शीर्षक ‘ओ अल्टिमो अज़ुल’) से हुई। गोवा के तटीय क्षेत्र में आयोजित इस उद्घाटन फिल्म को दर्शकों ने उत्साह और प्रशंसा के साथ स्वीकार किया।77 साल की महिला की कहानी: फिल्म की कहानी 77 वर्षीय महिला टेरेसा के साहसिक सफ़र पर आधारित है, जो उम्र और सामाजिक सीमाओं को चुनौती देते हुए अमेज़न की यात्रा पर निकलती है। यह यात्रा स्वतंत्रता और जीवन के अर्थ की खोज का प्रतीक बन जाती है। निर्देशक मस्कारो ने कहा, “जीवन का अर्थ खोजने के लिए कभी देर नहीं होती।”निर्देशक मस्कारो स्क्रीनिंग में रहे मौजूद: रेड कार्पेट पर फिल्म के कलाकारों—मारिया एलेजांद्रा रोजास, आर्टुरो सालाजार आरबी, क्लेरिसा पिनहेइरो, रोजा मालगुएटा—के साथ स्वयं गैब्रियल मस्कारो भी उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन, गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत, मंत्रालय के सचिव श्री संजय जाजू, महोत्सव निदेशक शेखर कपूर और अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण भी शामिल हुए।मार्मिक और पुरस्कार विजेता फिल्म: शेखर कपूर ने फिल्म को “मार्मिक और पुरस्कार-विजेता” बताते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में इफ्फी 1,00,000 दर्शकों तक पहुँचेगा और जल्द ही कान फिल्म महोत्सव जितना बड़ा हो जाएगा। फिल्म के प्रीमियर को ज़ोरदार तालियों से सराहा गया। दर्शकों ने टेरेसा की आत्म-खोज की यात्रा को जीवन की चुनौतियों और स्वतंत्रता के उत्सव के रूप में अनुभव किया। इनपुट और तस्वीरें पीआईबी गोवा। आगे पढ़िये –  गोवा बना वंडर लैंड https://indorestudio.com/iffi-2025-goa-creative-capital/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास