Wednesday, June 17, 2026
Homeचर्चित फ़िल्मIFFI2022: चिरंजीवी को '2022 का इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी पुरस्कार'

IFFI2022: चिरंजीवी को ‘2022 का इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी पुरस्कार’

टॉलीवुड के मेगास्टार और पद्म भूषण पुरस्कार चिरंजीवी को फिल्म महोत्सव के समापन समारोह में ‘2022 का इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी पुरस्कार’ प्रदान किया गया। चिरंजीवी का वास्तविक और पूरा नाम कोनिदेला शिव शंकर वरा प्रसाद है।इस सम्मान के लिए चिरंजीवी ने इफ्फी, भारत सरकार और प्रधानमंत्री को धन्यवाद देने के अलावा अपने माता-पिता और तेलुगु फिल्म उद्योग के प्रति भी आभार व्यक्त किया। सिने डेस्क,इंदौर स्टूडियो। चिरंजीवी ने कहा, ‘मुझ पर बरसाया गया ये प्यार और स्नेह बहुत बड़ा है। मैं इस इंडस्ट्री में 45 साल से ज्यादा वक्त से हूं, इनमें से एक दशक मैंने राजनीति में बिता दिया। जब मैं फिल्म उद्योग में वापस आया, तो मुझे संदेह था कि लोग मुझे कैसे स्वीकार करेंगे। लेकिन मेरे प्रशंसकों की ओर से मिलने वाले प्यार और स्नेह की मात्रा कभी नहीं बदली है। उनके दिलों में मेरा वजूद हूबहू बरकरार था। मैं वादा करता हूं कि मैं आपको फिर कभी नहीं छोड़ूंगा, मैं यहां आपके साथ रहूंगा।” उन्होंने कहा, “मैं अपना सिर झुकाता हूं और आप में से हर एक को धन्यवाद देता हूं। अगर किसी के मन में सिनेमा उद्योग में आने की ख्वाहिश है तो इसमें जरूर आएं। ये एक भ्रष्टाचार रहित पेशा है। आपकी अंतरात्मा को कभी कोई अपराध बोध नहीं होगा। अगर आपके पास प्रतिभा है, तो आप यहां दिखा सकते हैं और आप आसमान की ऊंचाई पर पहुंचेंगे।” चार दशकों से ज्यादा के एक शानदार फिल्मी करियर में, चिरंजीवी ने तेलुगु में 150 से ज्यादा फीचर फिल्मों के साथ-साथ हिंदी, तमिल और कन्नड़ की कुछ फिल्मों में अभिनय किया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास