Wednesday, May 13, 2026
Homeकला खबरेंचित्रकार संदीप राशिनकर की लंदन में प्रदर्शनी,मिक्स मीडिया में अनूठी कृतियां

चित्रकार संदीप राशिनकर की लंदन में प्रदर्शनी,मिक्स मीडिया में अनूठी कृतियां

इंदौर स्टूडियो डॉट कॉम। इंदौर के चित्रकार संदीप राशिनकर की कलाकृतियों की प्रदर्शनी इन दिनों ग्रीनविच आर्ट गैलरी लंदन में चल रही है। जोनाक्वेस्ट आर्ट की सुश्री जोना ने बताया कि अपनी अभिनव रेखांकन शैली से पहचाने जाने वाले प्रतिष्ठित चित्रकार संदीप के मिक्स मीडिया में बनाई गई पंद्रह कलाकृतियों को यहाँ प्रदर्शित किया गया है।
ग्रीनविच आर्ट गैलरी में पसंद कर रहे हैं दर्शक : इन चित्र कृतियों की शृंखला की विषयवस्तु में एक अभिनव चिंतन अपनी दार्शनिकता के साथ नज़र आता है। आकर्षक संकेतों का प्रभावी व संतुलित संयोजन जहाँ सम्मोहित करता है वहीं रंगों का चयन, बर्ताव व उनके उपयोग की कुशलता दर्शकों को प्रभावित करती है।अलहदा दर्शन, विषयवस्तु की अभिनव शैली की ये कलाकृतियाँ यहाँ के दर्शकों को आकर्षित और प्रभावित कर रही है। ओनस, पोर्टर, नेचर व्हिसपर्स, पेरोल, लॉन्चिंग द पिस जैसे शीर्षकों की कलाकृतियों का प्रदर्शन सितम्बर के अंत तक ग्रीनविच में जारी रहेगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास